कैप्टन अमरेंद्र सिंह का बयान बेतुका : शंकर धूपड़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के बयान के खिलाफ बुधवार क
जागरण संवाददाता, भिवानी : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के बयान के खिलाफ बुधवार को हांसी गेट पर जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का पुतला फूंका। जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने हरियाणा व दिल्ली का जो माहौल खराब करने बयान दिया है, वह बड़ा ही बेतुका है। इससे साफ जाहिर होता है कांग्रेस पार्टी किसानों की आड़ में राजनीति करते हुए प्रदेश का माहौल खराब कर अराजकता फैलाना चाहती है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ आदि नेता रहे।
उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह शुरू से ही किसानों को बरगलाकर आंदोलन को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। इससे पहले भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ये बयान दे चुके हैं कि उन्होंने किसानों को दिल्ली बार्डर पर भेजा था। इसीलिए कांग्रेस को किसानों को उकसाने के लिए हरियाणा की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इतना ही नहीं राहुल गांधी को भी प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विधायक घनश्याम सर्राफ एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाना चाहती है, जिससे प्रदेश में दंगे फैले और कांग्रेस का राजनीति का मकसद पूरा हो। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब में विरोध का एक भी स्वर नहीं उठ रहा।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री बृजपाल सिंह तंवर, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मीना परमार, नगर मंडल भिवानी अध्यक्ष विनोद चावला, महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश चौहान, शिवकुमार पराशर, बिशंबर अरोड़ा, रमेश लालावास, राजेश सांकरोडिया, धीरज सैनी, सोनू सैनी, धर्मेंद्र जिदल, दिनेश बेडवाल, राजेश धनखड़ आदि मौजूद रहे।