फिट हेल्थ वर्कर अभियान के तहत लगाया शिविर
संवाद सहयोगी तोशाम तोशाम उपमंडल अस्पताल में सिविल सर्जन भिवानी डॉक्टर सपना गहलावत के निदे
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 04:22 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 04:22 AM (IST)
संवाद सहयोगी, तोशाम:
तोशाम उपमंडल अस्पताल में सिविल सर्जन भिवानी डॉक्टर सपना गहलावत के निर्देशानुसार फिट हेल्थ वर्कर अभियान के तहत एक कैंप का आयोजन किया। इसमें सभी हेल्थ वर्कर्स की स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें सभी स्वास्थ्य कर्मियों के ब्लड प्रेशर, पल्स, ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन, सेचुरेशन ब्लड शुगर इत्यादि की जांच की गई। एसएमओ डा. जितेंद्र कुमार ने सभी हेल्थ वर्कर्स को संबोधित करते हुए कहा की हेल्प वर्कर्स स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी हैं और फ्रंट लाइन वर्कर्स हैं। उनका स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है ताकि लोगों को वे उत्तम दर्जे की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें