Move to Jagran APP

अस्पताल में खुले में जलाया जा रहा बायोवेस्ट, लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

जागरण संवाददाता,भिवानी : चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य बायोवेस्ट खुले में जलाया जा रहा है। यह कोई नई बात नहीं है, ऐसी घटनाएं पहले भी कई दफा आ चुकी हैं। जब खुले में बायोवेस्ट जलाया गया हो। स्वास्थ्य विभाग की यह लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ सकती है। खुले में जलता बायोवेस्ट अनेक खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकता है। अस्पताल प्रशासन सबकुछ जानकर भी मौन बना हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 12:35 AM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 12:35 AM (IST)
अस्पताल में खुले में जलाया जा रहा बायोवेस्ट, लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़
अस्पताल में खुले में जलाया जा रहा बायोवेस्ट, लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

जागरण संवाददाता, भिवानी : चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य बायोवेस्ट खुले में जलाया जा रहा है। यह कोई नई बात नहीं है, ऐसी घटनाएं पहले भी कई दफा आ चुकी हैं। जब खुले में बायोवेस्ट जलाया गया हो। स्वास्थ्य विभाग की यह लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ सकती है। खुले में जलता बायोवेस्ट अनेक खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकता है। अस्पताल प्रशासन सबकुछ जानकर भी मौन बना हुआ है।

loksabha election banner

बायोवेस्ट खुले में जलाना खतरनाक माना जाता है। बायोवेस्ट जलाने से अनेक प्रकार के सूक्ष्म कीटाणु हवा में फैल जाते हैं। जिससे वे हवा के माध्यम से आसपास से गुजर रहे व्यक्तियों के शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। जिससे उस व्यक्ति का शरीर भी बीमारियों से ग्रस्त हो जाएगा। साथ ही इससे निकलने वाला धुआं भी लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को क्या पता कि उन्हें उपचार की बजाए बीमारी मिलेगी। चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल के कर्मचारी बायोवेस्ट को खुले में इस तरह जला रहे हैं, जैसे की इससे लोगों को नुकसान होने की बजाए फायदा होता हो। यही नजारा अस्पताल में जलाए जा रहे बायोवेस्ट के दौरान देखने को मिला। कूड़े का भी लगा रहता है ढेर

सामान्य अस्पताल में निकलने वाला कूड़ा-कर्कट कर्मचारियों द्वारा एक स्थान पर इकट्ठा कर दिया जाता है। इसमें आवारा पशु भी मुंह मारते रहते है। लंबे समय तक कूड़ा पड़ा रहने से भी बीमारियों का कारण बनता है। कई दफा तो कूड़े में आग लगा दी जाती है। शहर की आबोहवा में घुल रहा जहर

चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल शहर के बीचों-बीच बना हुआ है। इसलिए यहां से गुजरने वालों की भी तादाद काफी होती है। ऐसे में अस्पताल परिसर में खुले में जलता बायोवेस्ट शहर की आबोहवा में घोल रहा है। जिसके कारण आसपास के लोगों को स्वास्थ्य संबंधित अधिक खतरा रहता है। बायोवेस्ट खुले में जलाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके लिए पहले भी समझाया जा चुका है। अब सख्त कदम उठाने पड़ेंगे। लोगों के स्वास्थ्य से खिलावाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता

सीएमओ, भिवानी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.