भाजपा नेता जातपात का जहर फैला कर समाज को बांट रहे: किरण
कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने भाजपा नेताओं पर जातिवा
जागरण संवाददाता, भिवानी : कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने भाजपा नेताओं पर जातिवाद का जहर घोल कर समाज को बांटने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार में 10 गुणा भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज के नामकरण पर राजनीति नहीं करूंगी। वह मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू हो रही थी। उन्होंने साथ ही भिवानी के साथ भेदभाव व मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी का भी आरोप लगाया।
किरण चौधरी ने सबसे पहले गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा जिला को 83 करोड़ रुपये की सौगातों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच सालों में प्रदेश का भला नहीं किया। मुख्यमंत्री ने इन सौगातों में एक मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास की सौगात थी जो झूठ है। किरण ने कहा कि पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने पांच साल पहले मेडिकल कॉलेज की तत्कालीन केंद्र व राज्य की कांग्रेस सरकारों से न केवल स्वीकृति दिलाई थी बल्कि 250 करोड़ रुपये मंजूर भी करवाए थे। महापुरुषों के नाम पर नया प्रोजेक्ट आता तो और बेहतर होता
किरण ने कहा कि खुद बंसीलाल ने पंडित नेकीराम के नाम से भिवानी में लाईब्रेरी बनवाई है और पंडित नेकी राम एक महान स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ समूचे हरियाणा के लिए गौरवशाली व्यक्तित्व हैं। ऐसे में उनके मेडिकल कालेज का नामकरण पंडित नेकीराम के नाम से होने पर चौ. बंसीलाल भी खुश हुए होंगे, लेकिन बेहतर होता महापुरुषों के नाम पर कोई नया प्रोजेक्ट आता। प्रियंका गांधी का राजनीतिक अनुभव से पार्टी को लाभ
प्रियंका गांधी के कांग्रेस के पदाधिकारी बनाए जाने व सक्रिय राजनीति शुरू करने पर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का राजनीति अनुभव व उनकी भागेदारी पूरी कांग्रेस को लाभ देगी। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता अशोक बुवानीवाला, अमर ¨सह हालुवासिया, अशोक ढोला, र¨वद्र खरे, कुलदीप शर्मा, दिलबाग निमड़ी आदि मौजूद थे।