Move to Jagran APP

भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को किया बर्बाद : अजीत

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : देश की सीमा पर हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, लेकिन उ

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 11:39 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 11:39 PM (IST)
भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को किया बर्बाद : अजीत
भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को किया बर्बाद : अजीत

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

loksabha election banner

देश की सीमा पर हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, लेकिन उनकी शहादत भाजपा सरकार के लिए शायद कोई मायने नही रखती। इसका सबसे बड़ा उदाहरण देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हुए राफेल डील मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। यह बात शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत ¨सह फौगाट ने गांव छपार, रासीवास, समसपुर, रावलधी व कमोद में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।

अजीत ¨सह फौगाट ने कहा कि नोटबंदी के बाद देश की जनता से 50 दिन मांगे थे और काले धन, फर्जी नोट, आतंकवाद व नक्सलवाद पर करारा प्रहार करने की बातें भाजपा ने की थी। लेकिन 22 महीने बाद नतीजा आया कि नोट बंदी के चलते एक सौ से अधिक लोगों की जान गई, लाखों युवा बेरोजगार हो गए, जीडीपी गिरने के कारण 2.25 लाख करोड़ का देश को नुकसान हुआ। नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया। अजीत फौगाट ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी सरकार को अब देश व प्रदेश की जनता सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है। आमजन के हित केवल कांग्रेस में ही सुरक्षित हैं। जुमलों से विकास नहीं होता। फौगाट ने कहा कि आज हर वर्ग आक्रोशित और अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर आंदोलन को मजबूर है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। जनसंपर्क अभियान में नरेन्द्र बलौदा, सुरेश पूनिया, गणेश शर्मा, संजय, प्रमोद, प्रदीप, रविन्द्र, सुधांशु सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.