Move to Jagran APP

बरोदा चुनाव में जीत का इतिहास बनाएंगे भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर : सुखविद्र

कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर अपना विश्वास खो चुकी है। अपने अस्तित्व को बचान

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 07:03 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 07:03 AM (IST)
बरोदा चुनाव में जीत का इतिहास बनाएंगे भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर : सुखविद्र
बरोदा चुनाव में जीत का इतिहास बनाएंगे भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर : सुखविद्र

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर अपना विश्वास खो चुकी है। अपने अस्तित्व को बचाने के लिए कांग्रेस केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को गुमराह करने की फिराक में है। लेकिन देश, प्रदेश के किसान कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएंगे। जनता बरौदा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को भारी मतों से विजयी बनाएगी। यह बात भाजपा के पूर्व विधायक सुखविद्र मांढी ने ग्रामीण जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र में किसानों की समस्याएं सुनते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में प्राकृतिक आपदाग्रस्त किसानों को मात्र पांच सौ से आठ सौ रुपये का चेक दिया जाता था। लेकिन भाजपा शासनकाल में बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के किसानों को 50 करोड़ से अधिक का मुआवजा वितरण किया जा चुका है। कांग्रेस ने देश में सदैव जातिपाति, क्षेत्रवाद, भय भूख व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। लेकिन जब से देश में भाजपा सत्तासीन हुई है कांग्रेस दिनोंदिन कमजोर होती जा रही है। इस अवसर पर किसान नेता कमल मांढी, पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, पार्षद अनिल बाढड़ा, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मबीर नांधा, मंडल अध्यक्ष मंगल गोपी, अजय खाटू, नरेश कादयान, सुनील बराला, जयबीर काकड़ौली, धोलिया मांढ़ी भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.