सीएए के समर्थन में भाजपा ने चलाई मुहिम, पूर्व शिक्षा मंत्री हुए शामिल
भाजपा केंद्रीय संगठन द्वारा पूरे देश में जिला मुख्यालयों पर ना
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : भाजपा केंद्रीय संगठन द्वारा पूरे देश में जिला मुख्यालयों पर नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में तय किए गए जनसंपर्क अभियानों के तहत जिला दादरी में रविवार को जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा की अध्यक्षता व पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की अगुवाई में इसका आरंभ किया गया। जनसंपर्क अभियान से पूर्व जिला मुख्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अभियान को आम जन तक पहुंचाने हेतु बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। ये सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर घर घर जाकर नागरिकता संशोधन एक्ट के बारे में सभी को जागरूक करते हुए प्रचार सामग्री का वितरण करेंगे। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि यह नागरिकता संशोधन एक्ट किसी भी मूल भारतीय की नागरिकता नहीं छीनता बल्कि इसके जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में प्रताड़ित हिदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन धर्म के अल्पसंख्यकों को भारत में बसने की इजाजत दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत आज पूरे विश्व में अलग छवि स्थापित कर रहा है। इसलिए मानवता के आधार पर इस कानून को लागू करना समय की अहम जरूरत थी। केंद्र सरकार इसमें बिल्कुल पीछे नहीं हटेगी, यह कानून पूरी तरह से देश में लागू हो चुका है।
इस अवसर पर डा. किरण कलकल, बबीता फौगाट, सतेंद्र परमार, चंद्रपाल सांगवान, डा. बलवान सांगवान, सुनिता दांगी, इंदू यादव, मन्नू धनखड, ओमबीर महराणा, तेजपाल चौहान, कुलवंत फौगाट, रविद्र गुप्ता, विजय अग्रवाल, अनिता लुहाच, सपना सैन, दुष्यंत मिसरी, रोशन लाल, राजकुमार, नितेश, विकास इत्यादि उपस्थित रहे।