विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भिवानी 4 साल से सीवर जाम, बिना बारिश घरों में घुस रहा गंदा पानी, दुषित जल पीने को मजबूर लोग

Published: Mon, 07 Sep 2026 03:32 PM (IST)

भिवानी के वार्ड 27 में पिछले चार वर्षों से सीवर जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे गलियों में ...और पढ़ें

भिवानी के वार्ड 27 में चार साल से सीवर जाम।

भिवानी के वार्ड 27 में चार साल से सीवर जाम।

HighLights

  1. वार्ड 27 में चार साल से सीवर जाम की समस्या

  2. गलियों में गंदा पानी बह रहा, घरों में घुस रहा दूषित जल

  3. पार्षद ने उपायुक्त से तत्काल समाधान की मांग की

जागरण संवाददाता, भिवानी। शहर के वार्ड नंबर 27 में पिछले करीब चार वर्षों से बनी सीवरेज की समस्या अब गंभीर जनस्वास्थ्य संकट का रूप लेती जा रही है। कई गलियों में बिना बारिश के ही सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और घरों तक पहुंच रहा है।

दूषित पानी व गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को रोजाना गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, वहीं संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

वार्ड पार्षद गोविंद राम शर्मा उर्फ बिल्लू बादशाह ने सोमवार को समाधान शिविर में उपायुक्त को दो अलग-अलग शिकायत पत्र सौंपकर समस्या के तत्काल समाधान की मांग की।

उन्होंने बताया कि गोशाला मार्केट, कितान पाना, डा. मुरारी लाल वाली गली सहित कई क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था लंबे समय से ठप है। सीवर जाम होने के कारण कुछ स्थानों पर पेयजल लाइन में भी दूषित पानी आने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

पार्षद ने बताया कि जैन चौक से दादरी गेट तक की सीवर लाइन करीब चार साल से बंद है। अलग-अलग क्षेत्रों के जेई होने के कारण दोनों तरफ से संयुक्त कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

उन्होंने कहा कि अधिकारी एक-दूसरे के क्षेत्र की जिम्मेदारी बताकर समस्या को टाल रहे हैं। घोसियान चौक से जैन चौक तक मुख्य सीवर लाइन में टेलीफोन की तारें फंसी होने से भी बहाव बाधित है।

वीरवारन स्कूल के पास जलभराव और कीचड़ से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। डिस्पोजल के पास सीवरेज ओवरफ्लो के साथ कचरे का ढेर लगा है।

पार्षद ने डीसी से सीवरेज और पेयजल शाखा के जेई की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाने और सभी जाम लाइनों की सफाई करवाने की मांग की, ताकि वार्डवासियों को चार साल पुरानी समस्या से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: भिवानी की प्रगति ने UGC Net परीक्षा में लहराया परचम, ऑल इंडिया 12वीं रैंक के साथ हासिल की JRF