भिवानी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार सवार महिला और बच्चे की मौत, तीन घायल
भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि ...और पढ़ें

भिवानी में भीषण सड़क हादसा (जागरण फोटो)
HighLights
भिवानी-लोहारू मार्ग पर ट्रक-कार की भीषण टक्कर हुई।
हादसे में एक महिला और पांच वर्षीय बच्चे की मौत।
परिवार पूजा कर लौट रहा था, तीन अन्य घायल।
जागरण संवाददाता, भिवानी। भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में कार सवाल एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक महिला, एक बच्ची समेत तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
हादसा सुबह-सवेरे सवा आठ बजे का है। भिवानी शहर और मंढाणा गांव से एक ही परिवार के करीब पांच सदस्य पूजा के लिए पिलानी के नरहड़पीर धार्मिक स्थल गए थे। शुक्रवार सुबह परिवार के सदस्य लौट रहे थे। जब उनकी कार पोहकरवास गांव के पास पहुंची से तो भिवानी की ओर से लोहारू की तरफ जा रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई।
हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्च उड़ गए। हादसे में कार सवाल पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से भिवानी नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने करीब 50 वर्षीय महिला सिलोचना और पांच वर्षीण अर्णव को मृत घोषित कर दिया।
वहीं व्यक्ति कर्मबीर, बच्ची अंजलि व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद जूई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। हादसे की सूचना स्वजन को दी गई। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है।
