Move to Jagran APP

झुंझुनू फतह कराने को भाजपा हाईकमान ने भिवानी पर किया भरोसा

जागरण संवाददाता, भिवानी : भाजपा हाईकमान ने झुंझुनू विधानसभा की सातों सीटें फतह कराने क

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 07:01 PM (IST)
झुंझुनू फतह कराने को भाजपा हाईकमान ने भिवानी पर किया भरोसा
झुंझुनू फतह कराने को भाजपा हाईकमान ने भिवानी पर किया भरोसा

जागरण संवाददाता, भिवानी : भाजपा हाईकमान ने झुंझुनू विधानसभा की सातों सीटें फतह कराने के लिए भिवानी के नेताओं पर भरोसा किया है। ये नेता ड्यूटी के अनुसार अपने विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच गए हैं और पांच दिसंबर तक वहीं पर रहेंगे। यहां चलाए जा रहे बूथ जन संपर्क अभियान के लिए भिवानी निवासी और पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष ऋषिप्रकाश शर्मा को झुंझुनू जिला का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। भिवानी के इन नेताओं को झुंझुनू चुनाव की सौंपी है कमान

loksabha election banner

भिवानी के जिन नेताओं पर भाजपा हाईकमान पर भरोसा किया है वे इस प्रकार हैं:

1. ऋषि प्रकाश शर्मा झुंझुनू जिला चुनाव प्रभारी।

2. शंकर धूपड़ एडवोकेट, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव को मंडावा विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

3. संदीप श्योराण भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य: इनको झुंझुनू की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

4. वरूण चौधरी युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य: इनको सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।

5. र¨वद्रबापोड़ा मंडल अध्यक्ष : इनको नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

6. सतीश खोला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य: इनको पिलानी का प्रभार सौंपा गया है।

7. ओमवीर महराणा किसान मोर्चा के पदाधिकारी: इनको उदयपुर वाटी का प्रभार सौंपा गया है।

8. सत्यव्रत शास्त्री प्रदेश कार्यकारिणी और गुरूग्राम प्रभारी : इनको खेतड़ी विधानसभा का जिम्मा मिला है। हम गुजरात की तरह राजस्थान भी करेंगे फतह : ऋषि

हम गुजरात की तरह राजस्थान भी फतह करेंगे। उनको झुंझुनू की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिलहाल यहां पर बूथ जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। लोगों में खासा उत्साह है। राजस्थान विधान सभा चुनाव 7 दिसंबर को होने हैं और उनकी टीम यहां पर पांच दिसंबर तक रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.