विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भिवानी में सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराकर बैंक कर्मचारी की मौत, चालक पर केस दर्ज

Published: Tue, 06 Oct 2026 03:59 AM (IST)

ईश्वरवाल नहर के पास एक सड़क हादसे में 38 वर्षीय बैंक कर्मचारी संदीप कुमार की मौत हो गई। तेज रफ्तार ...और पढ़ें

ट्रैक्टर से टकराकर बैंक कर्मचारी की मौत। सांकेतिक फोटो

ट्रैक्टर से टकराकर बैंक कर्मचारी की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. ईश्वरवाल नहर के पास ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में हादसा।

  2. 38 वर्षीय बैंक कर्मचारी संदीप कुमार की मौके पर मौत।

  3. तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक पवन कुमार पर मामला दर्ज।

संवाद सहयोगी, तोशाम। ईश्वरवाल नहर के पास तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर के चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही बाइक ट्रैक्टर में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार 38 वर्षीय बैंक कर्मचारी संदीप कुमार की मौत हो गई। मृतक तोशाम क्षेत्र के बुशान गांव का रहने वाला था और इंडियन बैंक बहल में ड्यूटी करता था।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक संदीप के भाई गगन ने बताया कि उसका भाई तीन अक्टूबर की शाम को ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। ईश्वरवाल नहर के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से अचानक ब्रेक लगा दिए।

इससे संदीप की बाइक ट्रैक्टर में जा घुसी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने संदीप को उपचार के लिए सीएचसी मिरान में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नागरिक अस्पताल भिवानी रेफर कर दिया।

परिजन उसे भिवानी ले गए, जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। गगन की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पवन कुमार निवासी ईश्वरवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।