विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा बोर्ड की पूरक परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू, छात्र एडमिट कार्ड ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Published: Thu, 04 Sep 2025 12:21 AM (IST)

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 25 सितंबर से 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं कराएगा। परीक्षाएं 18 अक्टूबर तक चलेंगी। बोर्ड ...और पढ़ें

25 सितंबर से हाेंगी 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षाएं (जागरण फाइल फोटो)
25 सितंबर से हाेंगी 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षाएं (जागरण फाइल फोटो)

HighLights

  1. 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षाएं 25 सितंबर से
  2. बोर्ड की वेबसाइट पर तिथि-पत्र उपलब्ध
  3. दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक परीक्षा

जागरण संवाददाता, भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 12वीं (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की पूरक परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू हाेंगी। परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर अपलोड किए है।

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डा.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डा. मुनीश नागपाल ने बताया कि 10वीं, 12वीं (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) सीटीपी, ओसीटीपी, रि-अपीयर, कम्पार्टमेंट, अतिरिक्त उत्तीर्ण श्रेणी, अतिरिक्त विषय व अंक सुधार विषय की परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू होकर 18 अक्तूबर तक होंगी।

उन्होंने बताया कि 10वीं (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं भी 25 सितम्बर से शुरू होकर तीन अक्तूबर तक और 12वीं (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 18 अक्तूबर तक होंगी। सभी परीक्षाओं का समय दोपहर 02:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक रहेगा।