विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के बहुचर्चित मनीषा हत्याकांड में CBI की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल, कोर्ट तय करेगी हत्या या आत्महत्या

Published: Fri, 14 Aug 2026 09:07 AM (GMT+05:30)

सीबीआई ने मनीषा की मौत के मामले में अपनी अंतिम रिपोर्ट पंचकूला कोर्ट में दाखिल कर दी है, जिससे हत्या या आत्महत्या का राज खुलने की उम्मीद है।

हरियाणा के बहुचर्चित मनीषा हत्याकांड में CBI की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल (File Photo)

हरियाणा के बहुचर्चित मनीषा हत्याकांड में CBI की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल (File Photo)

HighLights

  1. सीबीआई ने मनीषा मामले में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की

  2. पंचकूला कोर्ट में रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

  3. परिजनों को न्याय की उम्मीद, रिपोर्ट का इंतजार

शिव कुमार, भिवानी। मनीषा की मौत हत्या थी या आत्महत्या, इसका राज शुक्रवार को सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट सामने आने के बाद खुलने की उम्मीद है।

सीबीआई जांच अधिकारियों ने 12 अगस्त, 2026 को पंचकूला स्थित विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, सीबीआई हरियाणा की अदालत में मामले की समापन रिपोर्ट दाखिल कर दी है।

रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा कि जांच में क्या निष्कर्ष सामने आया है। सीबीआई की ओर से मनीषा के सवजन को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि जांच पूरी होने के बाद कानून के प्रविधानों के अनुसार, अदालत के समक्ष अंतिम रिपोर्ट दाखिल की गई है।

किसान नेता मेवा सिंह आर्य ने बताया कि पत्र मिलने के बाद मनीषा के पिता संजय, पूर्व सरपंच महावीर और पंच सुरेश रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए पंचकूला गए हैं।

मनीषा के पिता संजय ने बताया कि वे रिपोर्ट लेने के लिए पंचकूला जा रहे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा कि सीबीआई ने किस दिशा में जांच की और उसमें क्या तथ्य सामने आए।

पहली बरसी पर की श्रद्धांजलि सभा

इससे पहले बुधवार को मनीषा की पहली बरसी पर गांव ढाणी लक्ष्मण में श्रद्धांजलि सभा की गई। क्षेत्र के लोगों और किसान संगठनों ने गांव पहुंचकर मनीषा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग उठाई।

यह था मामला

11 अगस्त 2025 को ढाणी लक्ष्मण निवासी मनीषा रोज की तरह प्ले स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश के बाद पुलिस को शिकायत दी। 13 अगस्त 2025 को गांव सिंघानी के खेतों में नहर के पास मनीषा का शव मिला था। इसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। अब अंतिम रिपोर्ट से मामले की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- 15 अगस्त से ठीक एक दिन पहले मनीषा की मौत से उठेगा पर्दा? CBI कोर्ट में दाखिल करेगी जांच रिपोर्ट