18 दिन की हड़ताल में भिवानी डिपो को 3 करोड़ रुपये का नुकसान
भिवानी डिपो और तोशाम सब डिपो को 18 दिन की हड़ताल में 3 करोड़
जागरण संवाददाता, भिवानी : भिवानी डिपो और तोशाम सब डिपो को 18 दिन की हड़ताल में 3 करोड़ 45 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। भिवानी डिपो का यह अनुमान है। हालांकि डिपो अधिकारी अभी आकलन करने में जुटे हैं। रोडवेज कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल से निपटने के लिए आउट सोर्स आधार पर कर्मचारी भर्ती भी किए गए और उनसे भरपाई का प्रयास भी रहा, लेकिन यह सब उतना कामयाब नहीं हो पाया।
भिवानी डिपो से मिली जानकारी के अनुसार डिपो में 123 बसें और तोशाम सब डिपो में 46 बसें हैं। इनमें से ज्यादतर बसें हर रोज अपने रूटों पर होती थी। डिपो अधिकारियों की मानें तो एक अनुमान के अनसार प्रत्येक बस हर रोज 12 से 15 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त करती हैं। ऐसे में आउट सोर्स भर्ती के बाद भी यह माना जाता है कि बसें विभिन्न मार्गों पर सुचारू रूप से नहीं चल पाई। जिसके चलते डिपो को नुकसान झेलना पड़ा।
तोशाम सब डिपो में 46 बसें हैं जिनमें से 40 से 42 बसें आमतौर पर रूट पर होती हैं। तोशाम सब डिपो को भी बसों के अनुसार हड़ताल में घाटा वहन करना पड़ा है। सब डिपो को कितना घाटा हुआ इसका अनुमान है कि तोशाम सब डिपो को 85 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। तोशाम सब डिपो के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल राजस्व के नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। आकलन किया जा रहा है। हड़ताल के दौरान रोडवेज को कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है। आमतौर पर प्रत्येक बस हर रोज 12 हजार या इससे अधिक औसतन लेकर आती है।
भरत ¨सह परमार, ट्रैफिक मैनेजर, भिवानी रोडवेज।