विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझे ढूंढने की कोशिश न करें', बहन का भाई को मैसेज; भिवानी में मंदिर के लिए निकली BA की छात्रा नहीं लौटी वापस

Published: Sun, 16 Aug 2026 02:49 PM (IST)

भिवानी में मंदिर जाने निकली बीए तृतीय वर्ष की छात्रा लापता हो गई। उसके बुआ के बेटे को एक अनजान ...और पढ़ें

युवती के लापता होने की सदर थाना पुलिस ने शिकायत। (सांकेतिक तस्वीर)

युवती के लापता होने की सदर थाना पुलिस ने शिकायत। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. शहर के नजदीकी एक गांव का है मामला।

  2. मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

  3. अनजान नंबर से 'न ढूंढने' का मैसेज मिला।

जागरण संवाददाता, भिवानी। शहर के नजदीकी एक गांव से बीए तृतीय वर्ष की 21 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। वह मंदिर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।

बाद में बुआ के बेटे के मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर से मैसेज आया, जिसमें उसे ढूंढने की कोशिश न करने और एफआईआर दर्ज नहीं करवाने की बात लिखी थी। मामले की शिकायत मिलने पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती के भाई ने बताया कि वे दो भाई-बहन हैं। उसकी छोटी बहन बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है, हालांकि करीब एक साल से कालेज नहीं जा रही थी। 

वह शाम करीब छह बजे मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी समय बाद भी वापस नहीं आने पर परिजनों ने गांव के मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

इसके बाद बुआ के बेटे के मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर से युवती का मैसेज आया। इसमें लिखा था कि उसे ढूंढने की कोशिश न करें और कोई एफआईआर भी दर्ज न करवाएं। भाई ने आशंका जताई कि युवती अपनी मर्जी से कहीं गई है या किसी ने उसे छिपा लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।