जेल भरो आंदोलन 30 जनवरी को
जागरण संवाददाता,भिवानी : कर्मचारी, मजदूर, किसान, ट्रेड यूनियनों के अधिकारों के प्रति सरक
जागरण संवाददाता,भिवानी : कर्मचारी, मजदूर, किसान, ट्रेड यूनियनों के अधिकारों के प्रति सरकार के नकारात्मक रवैये को लेकर 30 जनवरी 2018 को सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा। जिसमें हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदेश का कर्मचारी, मजदूर, किसान, जेल भरो के तहत गिरफ्तारियां देंगे। इसकी तैयारी के लिए रविवार को सभी ट्रेड यूनियनों की बैठक ईश्वर शर्मा की अध्यक्षता में इंटक कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में प्रधान ईश्वर शर्मा ने कहा कि 30 जनवरी के जेल भरो आंदोलन की तैयारी के लिए सभी संगठनों की कन्वेंशन 23 दिसंबर को किया जाएगा। इसमें सभी संगठनों के जिला व ब्लॉक संगठन के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। जिसमें सभी ट्रेड यूनियनों की संयुक्त रूप से टीमें बनाकर जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी। इस अवसर पर प्रधान ईश्वर शर्मा, जिला प्रधान फूल ¨सह इंदौरा, प्रदेश महासचिव धर्मबीर ¨सह लोहान, प्रधान रामौतार खौरड़ा, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रधान सूरज मल लेघां, महासचिव जयबीर नाफरिया, सर्व कर्मचारी संघ से रत्न ¨जदल, सीटू से का. ओम प्रकाश, एआइयूटीयूसी से जिला महासचिव धर्मबीर ने भाग लिया।