दंगल गर्ल जायरा वसीम से छेड़छाड़ पर भड़की बबीता, कहा- डरो मत, दो जवाब
फिल्म एक्ट्रेस जायरा वसीम से छेड़छाड़ मामले पर बबीता फौगाट ने लड़कियों को धाकड़ बनने की सलाह दी है। बबीता ने ट्वीट कर छेड़छाड़ करने वालों को दरिंदा बताया।
जेएनएन, चरखी दादरी। दंगल फिल्म में फौगाट बहनों का किरदार निभाने वाली फिल्म एक्ट्रेस जायरा वसीम से प्लेन में छेड़खानी पर बबीता फौगाट लड़कियों को धाकड़ बनने की नसीहत दी। बबीता ने ट्वीट कर छेड़छाड़ करने वालों को दरिंदा बताया। कहा कि लड़कियों को मजबूत होने और एेसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है।
बबीता ने कहा कि छेड़छाड़ जैसी घटना को अंजाम देने वाले पर सीधा थप्पड़ जड़ना चाहिए। उन्होंने जायरा को कहा कि उन्होंने दंगल फिल्म में फौगाट बहनों का किरदार निभाया है, इसलिए किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्हें रीयल लाइफ में भी धाकड़ बनने की जरूरत है।
I appeal to all Girls#BeStrong #womerpower#ZairaWasim pic.twitter.com/3P7WevhzAB— Babita Phogat (@BabitaPhogat) December 10, 2017
बता दें, जायरा ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह रोते हुए बता रही हैं कि विस्तारा फ्लाइट में एक व्यक्ति ने बार-बार उनकी पीठ पर और गले पर टच करने की कोशिश की, उस वक्त जबकि वह आधी नींद में थीं। उन्होंने अपने वीडियो में पूरी बात शेयर की है। उन्होंने कहा कि यह भयावह था। क्या किसी लड़की की इस तरह सुरक्षा की जाती है। कोई भी हेल्प के लिए नहीं आता, अगर आप खुद अपनी मदद के लिए आगे नहीं बढ़े तो इससे बुरी बात और कुछ नहीं हो सकती।
यह भी पढ़ेंः यहां पतिताओं का उद्धार कर रहे राम, बदल रही नरक सी जिंदगी