दर्शकों बोले, फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रवाद की सच्चाई
भिवानी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी उनके जीवन संघर्ष की सच्ची कहानी है। मोदी क
जागरण संवाददाता, भिवानी : फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी उनके जीवन संघर्ष की सच्ची कहानी है। मोदी को हम सैल्यूट करते हैं। हम तो चाहते हैं हमारी उम्र भी उनको लग जाए। फिल्म हॉल से बाहर आए दर्शकों में खुशी और देशभक्ति राष्ट्रवाद का जोश देखते ही बन रहा था। महिला, पुरूष युवा सब इस फिल्म को देख कर खुश दिखे।
दैनिक जागरण सनसिटी सिनेमा में चल रही इस फिल्म का शो खत्म होने के बाद मौके पर पहुंचा और लोगों से इस फिल्म के बारे में पूछा। प्रदीप गर्ग बोले यह वास्तव में ग्रेट फिल्म है। मोदी वास्तव में देश के लिए जीते हैं उनको हमारा सैल्यूट। धनराज कौशिक और कृष्णा बोले मोदी का देश के लिए संघर्ष काबिले तारीफ है। फिल्म में उनके संघर्ष की सच्चाई दिखाई गई है।
सच्चा संत है मोदी जो देश को दुनिया का सिरमौर बना सकता है
फिल्म देख कर सिनेमा हॉल से बाहर आए प्रमोद राजगढिया और उनकी पत्नी अर्चना देवी ने कहा कि फिल्म उनको बहुत अच्छी लगी। सच में मोदी सच्चे संत हैं। वह ही ऐसे इंसान हैं जो इस देश को दुनिया का सिरमौर बना सकते हैं। मोदी वास्तव में महान हैं और वे देश को आगे बढ़ाने के लिए संघर्षरत हैं। मनोज परमार और उनके परिवार ने खूब की तारीफ
मनोज परमार अपने परिवार जमना देवी, किरण और भूमिका के साथ फिल्म देखने पहुंचे। उन्होंने सब ने बताया कि फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी वास्तव में सच्चाई पर आधारित फिल्म है। इसमें मोदी के जीवन संघर्ष विशेष कर गुजरात के मुख्यमंत्री, उनको विदेश में जाने का वीजा तक नहीं देना लेकिन गुजरात मॉडल को विशेष बनाने के लिए उनकी प्लान को बहुत ही गंभीरता से दिखाया गया है। हम तो यह कहेंगे कि यह फिल्म वास्तव में सच्चाई दिखाती है। सही मायने में मोदी ही हैं जो धारा 370 हटा सकते हैं। रानीला गांव से फिल्म देखने पहुंचा उमेद का परिवार
गांव रानीला से पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म देखने आए उमेद रानीला ने कहा कि उसके दो बेटे एयरफोर्स में देश सेवा दे रहे हैं। मोदी जैसा देशभक्त विरला ही मिलेगा। इस फिल्म में भी उनके जीवन की सच्चाई दिखाई गई है। पहले मुख्यमंत्री और इसके बाद प्रधानमंत्री के लिए उनकी राजनीतिक यात्रा और इसमें आई दिक्कतों परेशानियों को भी दिखाया गया है। मोदी ही है जो इस देश को महानता की राह पर ले सकता है। उमेद की पत्नी मंजू देवी बोली उनको यह फिल्म बहुत अच्छी लगी। उनके बेटे वायु सेना के जवान अमिताभ ने बताया कि वह छुट्टी आया हुआ था। हमारा परिवार पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म देखने आया है। सच में मोदी ने भारतीय सेना के लिए किया है आज तक किसी ने नहीं किया। हम मोदी को सैल्यूट करते हैं। हर भारतवासी को देश के लिए काम करना है यह संदेश फिल्म में मोदी ने दिया है। हमें इस फिल्म ने सच्चाई से रूबरू कराया है। हम चाहते हैं कि हर भारत वासी देश के लिए मोदी की तरह समर्पित होकर काम करे। सनसिटी सिनेमा के मैनेजर कर्ण यादव ने बताया कि फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को शुरू हुए दूसरा दिन है और युवा हो चाहे बड़े बुजुर्ग या फिर महिलाएं सब इसे पसंद कर रहे हैं।