कोरोना से जिले में एक और व्यक्ति की मौत, आंकड़ा हुआ 50 के पार
जागरण संवाददाता भिवानी जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला जारी है। शनिवार को
जागरण संवाददाता, भिवानी : जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला जारी है। शनिवार को शहर के नया बाजार निवासी 79 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों के मरने का आंकड़ा 50 को पार कर 52 हो गया है। शनिवार दोपहर तक 22 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। अब तक जिले में कुल 3509 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है,जिसमें से 3230 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 227 एक्टिव केस है। शनिवार को जिले से 500 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। जिले में शनिवार को 30 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है।
जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित शहर के नया बाजार निवासी 79 वर्षीय पूनमचंद की मौत हो गई। वह कई दिन से बीमार थे और कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि भिवानी जिले में शनिवार दोपहर तक 22 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। जिनमें से गांव किरावड़ से 47 वर्षीय
व्यक्ति ,तोशाम से 18 वर्षीय लड़का, 21 वर्षीय लड़की, 64 वर्षीय व्यक्ति व 32 वर्षीय महिला शामिल है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सिवानी से 49 वर्षीय व्यक्ति है। बवानी खेड़ा से 38 वर्षीय महिला है। पीएनबी देवसर से 29 वर्षीय व्यक्ति 1 सिवानी से 30 वर्षीय महिला है। लोहारू से जिसमें तीन 17 वर्षीय लड़के, तीन 18 वर्षीय लड़के, 20 वर्षीय लड़का व एक 24 वर्षीय व्यक्ति है। भारत नगर से 66 वर्षीय महिला है। चांग से 78 वर्षिय महिला है।
सीआईए स्टाफ भिवानी से एक लड़का है। एसबीआई बैंक सिवनी से 34 वर्षीय व्यक्ति, 31 वर्षीय व्यक्ति, 27 वर्षीय व्यक्तिख् 31 वर्षीय व्यक्ति, 58 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय व्यक्ति व 25 वर्षीय व्यक्ति है। अब तक जिले में कुल 3509 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है,जिसमें से 3230 ठीक हो चुके है।
-------------
अशोक ढिकाव