Move to Jagran APP

महिला किसान दिवस पर किया ऐलान : समाज में बराबर का अधिकार, शोषण नहीं स्वीकार

जागरण संवाददाता भिवानी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल के अनिश्चित कालीन धरन

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 09:49 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 09:49 AM (IST)
महिला किसान दिवस पर किया ऐलान : समाज में बराबर का अधिकार, शोषण नहीं स्वीकार
महिला किसान दिवस पर किया ऐलान : समाज में बराबर का अधिकार, शोषण नहीं स्वीकार

जागरण संवाददाता, भिवानी : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल के अनिश्चित कालीन धरने पर महिला किसान दिवस मनाया गया। धरने की कमान पूरी तरह से महिलाओं के हाथ मे रही। महिलाओं में से ही अध्यक्ष मंडल का चयन किया गया और मंच संचालन के साथ वक्ता भी महिलाएं ही रही। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में उमड़ी महिलाओं ने यह साबित कर दिया कि वो किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।

loksabha election banner

महिला वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं हमारे देश की कृषि व्यवस्था की रीढ़ हैं। दुनिया का पहला किसान महिला को ही माना जाता है। उनके बिना खेती बाड़ी की कल्पना करना भी मुश्किल है। घर में चूल्हे-चौके से लेकर पशुधन को पालने से लेकर फसल की कटाई, निराई, गुड़ाई, धुलाई और चुगाई में महिलाओं की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि खेती का कार्य 75 फीसद महिलाएं ही संभालती हैं। उसके बावजूद वह केवल 12 फीसद कृषि भूमि की मालिक हैं। आज भी उन्हें किसान होने की नैतिक मान्यता नहीं मिली है। यहां तक की किसानों को मिलने वाली 6000 रुपये वार्षिक राशि से भी वह वंचित रह जाती हैं। किसानों को मिलने वाली अन्य सहूलियतों को भी वह हासिल नहीं कर पाती।

महिला वक्ताओं ने कहा कि समाज में जैसे तैसे करके उन्होंने एक मुकाम हासिल कर लिया है। लेकिन केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून लाकर उन्हें तोड़कर रख दिया है। असीमित भंडारण से बढ़ती महंगाई उन्हें कहीं का नहीं छोड़ेगी। रसोई का बजट बिगड़ने से बच्चे पालना उनके लिए दूभर हो जाएगा। यही वजह है कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ वे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कल होने वाली बातचीत में सरकार किसानों की मांगें पूरी करे वर्ना 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली किसान परेड में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर कर भाग लेंगी। कितलाना टोल पर धरने के 25वें दिन कृष्णा छपार, निर्मला पांडवान, बीरमति डोहकी, शीला बलियाली, रिसालो भिवानी, रतन्नी देवी ने संयुक्त अध्यक्षता की। मंच संचालन कमलेश भैरवी ने किया। उन्होंने कहा कि वे समाज में बराबर की अधिकारी हैं और अब शोषण सहन नहीं करेंगी। इस मौके पर दीपा रोहतक ने किसानों पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। महिलाओं ने इस बीच सरकार के खिलाफ पूरे जोश से नारेबाजी की। आज भी टोल फ्री रहा। खास बात यह रही कि पुरुषों भी बड़ी संख्या में धरने पर हाजिर थे पर उन्हें धरनास्थल के आखिर में बैठना पड़ा और दूर से मंच की कार्यवाही देखनी पड़ी। इस मौके पर मुकेश पहाड़ी, भतेरी, शांति देवी, सरती देवी, मुन्नी, फुलपति, परमेश्वरी, ओमपति, इंद्र, सब्जो, ओमली, राजवंती, ज्ञाना, सजनो, दुर्गा, सावित्री, सरोज, कृष्णा, संतोष देशवाल, ज्योति, प्राची, राजेश, राजबाला, प्रवीण, सीमा कितलाना, संतरा, विराज, सुरेखा, कमला, सुनीता, सुखमा इत्यादि मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.