स्कूलों में अमर शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई
क्षेत्र के कई स्कूलों में मनाई गई भगत सिंह जयंती।
फोटो : 28बीडब्ल्यूएन 04 जेपीजी संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी :
क्षेत्र के आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आइडियल स्कूल सिघानी, जीनियस स्कूल, एमडी स्कूल बरालू, शिव स्कूल, दक्ष स्कूल, सर्वोदय स्कूल, किरण एक आशा वेल्फेयर फाउंडेशन आदि में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई। आर्य स्कूल में प्रताप सिंह आर्य संस्थापक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अमर शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। संस्थापक प्रताप सिंह आर्य ने बताया कि शहीद भगत सिंह बड़े क्रांतिकारी थे। जीनियस स्कूल के प्रिसिंपल आरएस यादव ने कहा कि भगत सिंह के परिवारवालों ने जब उनसे शादी के लिए कहा तो उनके शब्द थे कि अगर आजादी से पहले मैं शादी करूं तो मौत मेरी दुल्हन होगी। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को अपनी आवाज सुनाने के लिए असेंबली में धमाके किए थे। इसी के कारण अंग्रेजों ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई और उन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले में डाल लिया था।