अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस मना
दादरी के हेडगेवार भवन स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 72वां स्थापना दिवस मनाया।
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी:
दादरी के हेडगेवार भवन स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 72वां स्थापना दिवस मनाया। इसमें भारत विकास परिषद की प्रांतीय संयोजिका मंजू वत्स और ग्रामीण विकास परिषद से सविता सोनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर नए कार्यकर्ताओं को जिला, नगर और कालेज इकाई के दायित्व सौंपे। जिला प्रमुख गौरव ने सब छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर छात्र हितों के लिए प्रयासरत रहेंगे और नई इकाइयां प्रत्येक छात्र छात्राओं की समस्या को दूर कराने के लिए प्रशासन और विश्वविद्यालय को अवगत कराती रहेगी। रितिक बने एबीवीपी नगर अध्यक्ष
इस मौके पर रितिक शर्मा को दादरी नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। नौरंग सैनी को जनता कालेज अभाविप अध्यक्ष बनाया गया। कृष्ण फौगाट जिला सहसंयोजक, अंकुर जनता कालेज के उपाध्यक्ष बने। सचिव के रूप में सुनील को चयनित किया गया। जनता कालेज बीए इकाई अध्यक्ष के रूप में पंकज को चुना। दादरी नगर छात्रा प्रमुख कोमल सोनी, जनता कालेज छात्रा प्रमुख तनिषा को चुना गया। बौंद नगर मंत्री विकास चौहान, नेहा मित्तल को कैम कालेज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ग्रितिका गोयल बनी।