गुवाहाटी खेलो इंडिया में एश्वर्या ने हेमर थ्रो में जीता कांस्य
जागरण संवाददाता भिवानी हेमर थ्रो खिलाड़ी गांव खरक निवासी एश्वर्या ने गुवाहाटी में हुए खेल
जागरण संवाददाता, भिवानी :
हेमर थ्रो खिलाड़ी गांव खरक निवासी एश्वर्या ने गुवाहाटी में हुए खेलो इंडिया में कांस्य जीत कर भिवानी और प्रदेश का नाम रोशन किया है। गांव चांग की खिलाड़ी योगिता परमार ने भी खेलो इंडिया में भाग लिया। गुवाहाटी में रह रहे हरियाणा के व्यापारियों ने हरियाणा भवन में सम्मान समारोह किया। इसमें एश्वर्या और योगिता को असम सम्मान के प्रतीक झापी और नकद राशि भेंट कर स्वागत किया। सम्मान समारोह मोहन गोयल खरकिया द्वारा कराया गया। उन्होंने कहा कि भिवानी के खिलाड़ी गुवाहाटी में आकर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, उनको बहुत खुशी है। भिवानी जिला और गांव खरक के वे रहने वाले हैं इसलिए उनको और भी ज्यादा खुशी है। एश्वर्या के पिता पहलवान रजनीश ने कहा कि बेटी लगातार उपलब्धि हासिल कर रही है उनको बेटी पर नाज है। गुवाहाटी में सम्मान देने पर उन्होंने खरकिया परिवार और हरियाणा के प्रबुद्ध लोगों का आभार जताया। कोच रामधारी ने कहा कि एश्वर्या टैलेंट की धनी है। वह लगातार अच्छी उपलब्धि हासिल कर रही है। इस मौके पर प्रमोद गोयल, रामोतार जिदल, केके शर्मा, इंद्रा देवी, दीप गोयल, सुरेश गोयल, बजरंग गोयल, मुकेश जिदल, बिदु गोयल, पूनम गोयल, कमला देवी, संगीता गोयल, विदिशा गोयल, जयभगवान कलिगा आदि मौजूद रहे।