अग्रवाल वैश्य समाज महिला प्रकोष्ठ ने वसंत पंचमी महोत्सव मनाया
अग्रवाल वैश्य समाज महिला प्रकोष्ठ दादरी द्वारा महिला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ के मार्गदर्शन में दादरी की वरिष्ठ महिला सावित्री देवी बंसल के सानिध्य में वसंत पंचमी का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : अग्रवाल वैश्य समाज महिला प्रकोष्ठ, दादरी द्वारा महिला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ के मार्गदर्शन में दादरी की वरिष्ठ महिला सावित्री देवी बंसल के सानिध्य में वसंत पंचमी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दादरी की बैक साइड अनाज मंडी स्थित महिला प्रकोष्ठ कार्यालय में मां सरस्वती की पूजा आराधना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सावित्री देवी ने कहा कि शरद काल में उत्पन्न कमल के समान मुखवाली और सब मनोरथ को देने वाली मां शारदा सब संपत्तियों के साथ हर किसी के मुख में निवास करे। उन्होंने कहा कि ज्ञान के बिना मानव का जीवन निरर्थक है। कार्यक्रम में महिला कार्यकारिणी द्वारा बसंती रंगमय के साथ बहुत ही सुंदर श्लोक और भजन भी प्रस्तुत किए गए। जिला अध्यक्ष नीतू बंसल, मंडल अध्यक्ष संतोष जैन व महासचिव रीतू गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य की ²ष्टि से भी ऋतुराज वसंत का बड़ा महत्व है। इस समय प्रकृति में बदलाव के साथ ग्रीष्म ऋतु के साथ पेड पौधे पर नव पल्लव का आगमन होता है। इसकी छटा से नवजीवन का संचार होता है। इस अवसर पर सरोज गर्ग, नेहा जिदल, निशा गोयल, चंचल गोयल, अनिता बागला, पंकज गोयल, नीरू जैन, कविता अटेलिया, मीनू गोयल, मंजू गर्ग, अर्चना गुप्ता, ललिता गुप्ता, प्रेरणा सिगल, मोनिका मित्तल, गीता, सपना, गुंजन, अंजू बधवानिया सहित अग्रवाल वैश्य समाज समस्त महिला कार्यकारिणी उपस्थित रही।
वसंत पंचमी महोत्सव पर यज्ञ आयोजित, संस्कारों का महत्व बताया
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : गांव अटेला के सरस्वती बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को वसंत पंचमी पर्व मनाया गया। इस दौरान स्कूल प्रांगण में यज्ञ आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ ने आहुतियां अर्पित कर मंगल कामनाएं की। बतौर मुख्य अतिथि मा. भूप सिंह अटेला ने विद्यार्थियों को वसंत पंचमी पर्व के बारे में बताया और मेहनत एवं निष्ठा से अध्ययन कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का महत्व समझाया। विद्यालय के प्राचार्य अनिल शर्मा ने नकल रहित परीक्षा की शपथ दिलाई। विद्यालय निदेशक जगदीश सांगवान सफल आयोजन के लिए सभी अध्यापकों का जताया। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना महामारी से बचने कि लिए निर्धारित नियमों की जानकारी देते हुए इनके पालन की प्रेरणा दी। पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संदेश दिया।इस दौरान योगेश सांगवान को विद्यालय प्रबंधक मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में सुदेश, निर्मला, पूनम, सविता, मुकेश, कमलेश, दिनेश, परमजीत, सोनू, प्रवीन, विनय, जगवीर भी उपस्थित रहे।