Move to Jagran APP

ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी शहर निवासी एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के छह लोगो

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 11:34 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 11:34 PM (IST)
ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी शहर निवासी एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत देकर उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

loksabha election banner

पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2008 में उसकी शादी साल्हावास की ढाणी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के दौरान मायका पक्ष के लोगों ने साम‌र्थ्य से बढ़कर दान दहेज दिया था। शादी के कुछ समय बाद तक तो सबकुछ ठीक रहा। शादी के दो साल बाद उसने एक लड़की को जन्म दिया। इसके बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। कई बार आपसी बातचीत के माध्यम से मामले को सुलझाया गया। लेकिन वे लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और लगातार परेशान करते रहे।

महिला का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। उसे लड़की होने पर तरह-तरह से ताने दिए जाने लगे। ससुराल में पति के साथ रहने की एवज में उससे चार लाख रुपये की मांग की गई। यह मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो वे लोग उसे कमरे में बंद कर देते और खाना तक नहीं देते। उसका पति भी उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने इन सब बातों से अपने पिता को अवगत कराया तो वे उसे लाए और अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद कुछ और लोगों के बीच में आने पर दोबारा उसे ससुराल भेजा गया। लेकिन वे लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और मारपीट करते रहे। पीड़िता ने उसके पति सहित छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.