किसानो के हितों की लड़ाई लड़ रहे है अभय सिंह चौटाला : वीरेंद्र
वरिष्ठ इनेलो नेता वीरेंद्र पहलवान बडराई ने कहा कि वर्तमान स
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : वरिष्ठ इनेलो नेता वीरेंद्र पहलवान बडराई ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। तीन नए कृषि कानून लागू कर किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने का काम किया जा रहा है। किसान हितैषी होने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने का दम भरने वाले सत्तासीन होते ही मूकदर्शक बने हैं। किसान की फसलों का मुआवजा, भुगतान भी समय पर नहीं मिल रहा है। केवल इनेलो ही एकमात्र ऐसा दल है जो किसानों के हर संघर्ष में उनके साथ खड़ा है। वरिष्ठ इनेलो नेता चौ. अभय सिंह चौटाला किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस, भाजपा किसानों का भला नहीं कर सकती। जजपा भी सत्ता के मोह में किसानों को भूल चुकी है। सड़क पर इनेलो ही किसानों के हित में संघर्षरत है। वीरेंद्र पहलवान ने कहा कि अपनी आवाज उठाने वाले किसानों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बरौदा उपचुनाव में इनेलो प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होगा। क्षेत्र के लोग जान चुके हैं कि उनके हित केवल इनेलो में ही सुरक्षित हैं। अभय सिंह चौटाला ही एक मात्र किसानों को हितैषी नेता हैं। छत्तीस बिरादरी के संघर्ष में साथ खड़े रहते हैं।