आप अकेली लड़के चुनाव, सीएम का निर्णय जीत के बाद करेंगे कार्यकर्ता : धीरज टोकस
जागरण संवाददाता, भिवानी : आम आदमी पार्टी हरियाणा में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। आप किसी का
जागरण संवाददाता, भिवानी : आम आदमी पार्टी हरियाणा में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। आप किसी का भी समर्थन नहीं लेगी। सीएम का निर्णय जीत के बाद कार्यकर्ता ही करेंगे। जीत के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर जमीनी स्तर पर लोगों को पार्टी के बारे में बता रहे हैं। यह बात दिल्ली के आरके पुरम से विधायक व भिवानी जिले के प्रभारी धीरज टोकस ने 23 अक्टूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल के दौरे को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं।
भिवानी आम आदमी पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली के विधायक व भिवानी जिले के प्रभारी धीरज टोकस ने बताया कि 23 अक्टूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल, शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन तोशाम के गांवों का दौरा करने पहुंचेंगे। कुछ दिन पहले तोशाम के कई गांवों के लोग व किसान बदहाल स्कूलों, अस्पतालों और अपनी बर्बाद हुई फसल को लेकर दिल्ली सीएम निवास पर मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिले। उन्होंने अर¨वद केजरीवाल को तोशाम के गांवों में आने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री का 23 अक्टूबर को पूरा दिन तोशाम विधानसभा के गांवों में ही रहेंगे। मेजर जर्नल रणवीर ¨सह यादव ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल सुबह 10 बजे गांव बापोड़ा के स्कूलों का दौरा करेंगे व जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद 12 बजे अलखपुरा के किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआयना करेंगे। दोपहर 2 बजे तोशाम रेस्ट हाउस में जलपान करने के बाद 3 बजे गांव संडवा के लिए रवाना होंगे। संडवा में वे अपने पुश्तैनी घर को संभालेंगे और लोगों से रूबरू होंगे। जिला अध्यक्ष पवन ¨हदुस्तानी ने बताया कि मुख्यमंत्री दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस अवसर पर विधायक धीरज टोकस, ऑब्जर्वर सुधीर चौधरी, मेजर जर्नल रणवीर यादव, भिवानी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप ¨सह, जिला मीडिया प्रभारी राजा चांदना चांगिया, संगठन मंत्री रमेश शर्मा, विजय ¨सह फौजी खरकिया, सह सचिव सतपाल बड़सी, हल्का युवा अध्यक्ष सोमवीर बड़सी, उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, रमेश दहिया एवं शुभम आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।