चरखी दादरी में युवक पर जानलेवा हमला, चौथा आरोपित 'चीता' गिरफ्तार
सीआईए स्टाफ ने चरखी दादरी के मानकावास गांव में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में चौथे आरोपी दीपक उर्फ चीता को गिरफ्तार किया है।
-1790423455900_m.webp)
चरखी दादरी में युवक पर जानलेवा हमला। फोटो जागरण
HighLights
चरखी दादरी में युवक पर जानलेवा हमला हुआ।
चौथा आरोपी दीपक उर्फ चीता गिरफ्तार किया गया।
पुरानी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम दिया।
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। सीआइए स्टाफ ने गांव मानकावास के पास रंजिशन युवक पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपित को दबोचा है। आरोपित दीपक उर्फ चीता भागवी गांव का रहने वाला है और उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि मानकावास निवासी सचिन पर जानलेवा हमला हुआ था। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि एक दिसंबर 2025 की शाम करीब 6:30 बजे जब वह अपने घर से स्टेडियम जा रहा था। जब वो जलघर के पास पहुंचा तो एक कार में सवार होकर आए 6-7 युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।
पुरानी रंजिश को लेकर आरोपितों ने उस पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सदर थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज किया था। मामले की जांच सीआइए स्टाफ को सौंपी गई। सीआइए इस मामले में सचिन उर्फ शूटर, धौलिया व राजेश उर्फ भोलू को पहले गिरफ्तार कर चुकी है जबकि अब दीपक उर्फ चीता की गिरफ्तारी हुई है।
