कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के प्रति लोगों में भारी उत्साह : फौजी
बवानीखेड़ा : पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने दावा किया कि 10 फरवरी को भिवानी ि
संवाद सहयोगी, बवानीखेड़ा : पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने दावा किया कि 10 फरवरी को भिवानी स्थित एमसी कॉलोनी पार्क के सामने आयोजित होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के प्रति क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यकर्ता सम्मेलन के वे स्वयं आयोजक है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में पिछले एक पखवाड़े से जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। इस सम्मेलन के प्रति लोगों में काफी उत्साह देखा गया है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। भाजपा ने हमेशा ही धर्म व जातिवाद की राजनीति कर समाज को बांटने का कार्य किया है। लेकिन अब प्रदेश व देश की जनता भाजपा की नीतियों को बड़ी बखूबी से समझ चुकी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश व देश की जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली है। अब प्रदेश की जनता को एक बार फिर से कांग्रेस में अपना सुनहरा भविष्य नजर आने लगा है।