विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चरखी दादरी में 20 हजार की रिश्वत ले रहे थे हेड कॉन्स्टेबल, ACB ने थाने में रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Published: Fri, 25 Sep 2026 07:42 PM (IST)

चरखी दादरी में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सदर पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल सचिन कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

ACB ने हेड कॉन्स्टेबल को किया गिरफ्तार। फोटो जागरण

ACB ने हेड कॉन्स्टेबल को किया गिरफ्तार। फोटो जागरण

HighLights

  1. ACB ने चरखी दादरी में हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते पकड़ा।

  2. सदर थाने के एचसी सचिन 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।

  3. कार-बाइक दुर्घटना मामले को निपटाने के लिए मांगी थी रिश्वत।

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने सदर पुलिस थाना में तैनात हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल को एक केस की एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। टीम द्वारा पकड़कर भैरवी स्थित एसीबी कार्यालय ले जाया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 17 सितंबर को एक कार एजेंसी का कर्मचारी एक कस्टमर की कार की टेस्ट ड्राइव ले रहा था। उसी दौरान लोहारू रोड पर रेडिसन होटल के समीप कार व बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार को चोटें आई थी। बाइक सवार की ओर से सदर थाना पुलिस को शिकायत दी गई। मामले में एचसी सचिन कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, मामले को रफा-दफा करवाने के लिए जांच अधिकारी ने उससे 40 हजार रुपये मांगे, लेकिन उसने इतने रुपये देने में असमर्थता जताई और उसने बाइक के मरम्मत इत्यादि के लिए पांच-चार हजार रुपये देकर आपसी भाईचारे से मामला सुलझवाने की पेशकश की। लेकिन जांच अधिकारी नहीं माना और 40 हजार रुपये देने की मांग पर अड़ा रहा। बाद में 20 रुपये में मामला निपटाने पर सहमति बनी।

वहीं, वाहन एजेंसी के वर्कशाप मैनेजर ने इससे संबंधित काल रिकार्डिंग इत्यादि एसीबी को सौंपकर मामले से अवगत करवाया। जिसके बाद एसीबी टीम ने फते सिंह की अगुवाई में सदर पुलिस थाना में एचसी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और शुक्रवार को शिकायतकर्ता को 20 हजार रुपये देकर आइओ रूम में भेजा। वहां से उसे 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने हुए गिरफ्तार किया गया।