गैस सिलेंडर लीकेज होने से लगी आग
जागरण संवाददाता, भिवानी: शुक्रवार दोपहर शहर की नेहरू कॉलोनी स्थित एक मकान के अंदर खा
जागरण संवाददाता, भिवानी: शुक्रवार दोपहर शहर की नेहरू कॉलोनी स्थित एक मकान के अंदर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीकेज होने से आग गई। गैस सिलेंडर में लगी आग की घटना से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना दमकल विभाग के कर्मचारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने करीबन आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान मालिक नरेन्द्र ने बताया कि उसने खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर पर रेगुलेटर लगाया था, लेकिन रेगुलेटर लगाने के बाद जैसे ही गैस सिलेंडर ऑन किया तो अचानक ही एक ¨चगारी धधक उठी और फिर वह शोर मचाते हुए रसोई घर से बाहर आ गया। मौके पर एकत्रित हुए आसपास के लोगों ने धधक रहे गैस सिलेंडर पर पानी की बौछारें शुरू कर दी, मगर लोगों के ये प्रयास भी नाकाफी रहे। इसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई और मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने करीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद गैस सिलेंडर को शांत किया। गैस सिलेंडर की आग बुझने के बाद ही इलाके के लोगों की जान में जान आई।