Move to Jagran APP

हड़ताल पर गई 92 एएनएम टर्मिनेट, धरना जारी

,भिवानी : अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रही 92 एएनएम को स्वास्थ्य विभाग ने टर्मिनेशन आर्डर जारी कर लिए है। वहीं दूसरी ओर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी 14 वें दिन हड़ताल पर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य विभाग हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों को दबाने के लिए पहले 11 के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और अब 92 एएनएम को टर्मिनेट कर दिया। वहीं एमपीएचड्ब्ल्यू कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे विभाग के इन हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 07:19 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 07:19 PM (IST)
हड़ताल पर गई 92 एएनएम टर्मिनेट, धरना जारी
हड़ताल पर गई 92 एएनएम टर्मिनेट, धरना जारी

जागरण संवाददाता,भिवानी :

loksabha election banner

अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रही 92 एएनएम को स्वास्थ्य विभाग ने टर्मिनेशन आर्डर जारी कर लिए है। वहीं दूसरी ओर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी 14 वें दिन हड़ताल पर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य विभाग हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों को दबाने के लिए पहले 11 के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और अब 92 एएनएम को टर्मिनेट कर दिया। वहीं एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे विभाग के इन हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं।

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के 14वें दिन कर्मचारियों ने कहा कि वे सरकार के विरुद्ध आंदोलन तीखा करेंगे। यूनियन सरकार के एस्मा, बर्खास्तगी, एफआइआर जैसी दमनकारी नीतियों से डरने वाली नहीं है।

प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान दादरी नफे ¨सह व हरिओम मित्ताथल और संचालन जगदीश जांगड़ा व विनोद सिवाड़ा ने किया। प्रधान नफे ¨सह ने बताया कि जब तक मांगों की लागू करने की अधिसूचना जारी होने तक हड़ताल किसी भी वापस नहीं लेंगे। चाहे कर्मचारियों को जेल में ही क्यों न जाना पड़े। सरकार की नीति और नियति में खोट है। सरकार जनता की हितैषी है तो कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करे। हड़ताल में यह भी निर्णय लिया गया कि कल सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर विधानसभा के घेराव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

एसोसिएशन के राज्य महासचिव हरिनिवास, राजबीर खरक व मंदीप दादरी ने सामूहिक रूप से कहा कि मलेरिया, डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। ¨कतु सरकार कर्मचारियों की मांगों को दबाने की नाकाम चेष्टा कर जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है। सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम शिशुओं और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, टीबी, जन्म-मृत्यु पंजीकरण सेवाएं, प्रसव पूर्व उपरांत देखभाल, मच्छर जनित बीमारियों मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के इलाज, रोकथाम और जागरूकता अभियान आदि सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सरकार को चाहिये कि मांगों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कर्मचारियों की मांगों की अधिसूचना जारी करें। धरने को सर्व कर्मचारी संघ से सुखदेव ¨सह व रोडवेज से प्रदीप सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताल पर चल रही 92 एएनएम को टर्मिनेट किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत है।

डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता

सीएमओ, भिवानी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.