विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दक्षिण हरियाणा बिजली निगम में बड़ा फेरबदल, जेई स्तर के 9 अधिकारियों से छीना एसडीओ का चार्ज

Published: Fri, 28 Aug 2026 08:16 PM (GMT+05:30)

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने हिसार सर्कल के नौ जेई स्तर के अधिकारियों से एसडीओ का चार्ज वापस ले लिया है, जिससे निगम में हड़कंप मच गया है।

बिजली निगम ने जेई स्तर के 9 अधिकारियों से छीना एसडीओ का चार्ज, निगम में हड़कंप।

बिजली निगम ने जेई स्तर के 9 अधिकारियों से छीना एसडीओ का चार्ज, निगम में हड़कंप।

HighLights

  1. दक्षिण हरियाणा बिजली निगम ने लिया बड़ा फैसला

  2. नौ जेई अधिकारियों से एसडीओ का चार्ज वापस

  3. हिसार सर्कल क्षेत्र में मचा हड़कंप, काम प्रभावित

पवन शर्मा, बाढड़ा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने हिसार सर्कल क्षेत्र के नौ सब डिवीजन स्तर पर तैनात एसडीओ से चार्ज वापस लेकर उनको जेई प्रथम स्तर पर तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।

ये सभी जेई पिछले दो से लेकर छह साल से अधिक समय से अलग-अलग जिलों में उपमंडल अधिकारी के पद पर तैनात थे। अब निगम द्वारा तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार ग्रहण करने के आदेश से हड़कंप मच गया है।

निगम के आदेश मिलते ही बाढड़ा उपमंडल सहित अन्य प्रभावित स्टेशनों पर काम राम भरोसे रह गया है। हिसार स्थित दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता प्रशासनिक कार्यालय ने निगम के प्रबंधक निदेशक के दिशा निर्देश पर विशेष आदेश जारी कर जेई प्रथम श्रेणी स्तर के अलग अलग जिलों के उपमंडल अधिकारी कार्यालयों में एसडीओ के पद पर नियुक्त किए गए।

अधिकारियों को दोबारा मूल पद पर ही तैनात करने का फैसला लिया है। बिजली निगम ने कई साल पहले उपमंडल स्तर के अधिकारियों की कमी व रिक्त पदों की समस्या को देखते हुए निगम के साफ रिकार्ड वाले जेई प्रथम स्तर के अधिकारियों को उपमंडल अधिकारी का चार्ज देने का फैसला लिया गया था।

लेकिन अब निगम ने यह चार्ज वापस लेने का आदेश दिया है। बिजली निगम ने 25 अगस्त को जारी आदेश संख्या 496 एसई एडीएमएन में बताया गया कि उपमंडल बिजली कार्यालय बाढड़ा के एसडीओ रामसिंह, उपमंडल बिजली कार्यालय खारिया के एसडीओ शंकरलाल, उपमंडल बिजली कार्यालय फरीदाबाद के एसडीओ हर्ष गुप्ता, उपमंडल बिजली कार्यालय राजेंद्र कुमार के एसडीओ बवानीखेड़ा, उपमंडल बिजली कार्यालय ढिगावा मंडी के एसडीओ नारायण प्रकाश, उपमंडल बिजली कार्यालय पुन्हाना के एसडीओ शमीम अहमद, उपमंडल बिजली कार्यालय जुलाना के एसडीओ अशोक कुमार, झिरका के एसडीओ घनश्याम दास, बेरी रेवाड़ी के एसडीओ परीक्षित खोखर को कार्यभार छोड़ने का आदेश मिला है। इस बारे में बिजली निगम कार्यकारी अभियंता से संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो पाई।