धोखाधड़ी कर खाते से उड़ाई 45 सौ रुपये की राशि
जागरण संवाददाता भिवानी कृष्णा कालोनी निवासी एक व्यक्ति को फोन पे पर कैश बैक ऑफर का
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 08:30 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 06:15 AM (IST)
जागरण संवाददाता, भिवानी : कृष्णा कालोनी निवासी एक व्यक्ति को फोन पे पर कैश बैक ऑफर का झांसा देकर अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर 45 सौ रुपये की नकदी खाते से निकाल लिये। उसने घटना की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की खोजबीन शुरू कर दी है।
कृष्णा कालोनी निवासी कन्हैया ने बताया कि उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया कि वह फोन पे से बोल रहा है। उसने कहा कि आपका 45 सौ रुपये केश बैक आया है। उसने एकाउंट की जानकारी मांगी। इसके बाद उसके एकाउंट में यह रकम आने की बजाए खाते से यह रकम कट गई। उसने घटना की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाने में दर्ज करवाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें