471 केंद्रों पर 3 लाख 77 हजार 12 मतदाता करेंगे मतदान
जागरण संवाददाता चरखी दादरी रविवार 12 मई को जिले के 3 लाख 77 हजार 12 मतदाता अपने मता
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :
रविवार 12 मई को जिले के 3 लाख 77 हजार 12 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 2 लाख 3 हजार 642 पुरुष और एक लाख 73 हजार 370 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले के कुल मतदाताओं में 8038 सर्विस मतदाता भी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि गत 13 अप्रैल तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का समय था। जिसके बाद लोकसभा चुनाव के लिए किए गए मतदाता सूची के प्रकाशन के अनुसार अब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 77 हजार 12 हो गई है। सर्विस वोटरों की संख्या 8038 है, जिनमें 7809 पुरुष व 229 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि बाढड़ा विधानसभा में अब मतदाताओं की कुल संख्या एक लाख 85 हजार 514 हो गई हैं। जिनमें 99983 पुरूष और 85531 मतदाता हैं। इसमें विधानसभा में सर्विस वोटरों की संख्या 4022 हैं, जिनमें 3901 पुरुष व 121 महिला मतदाता हैं।
इसी प्रकार दादरी विधानसभा में मतदाताओं की कुल संख्या एक लाख 91 हजार 498 हो गई हैं, जिनमें एक लाख 3 हजार 659 पुरुष व 87839 महिला मतदाता हैं। दादरी विधानसभा में 4016 सर्विस मतदाता हैं। जिनमें 3908 पुरूष व 108 महिला मतदाता शामिल हैं।
बाक्स :
471 मतदान केंद्र बनाए
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 306 स्थानों भवनों में कुल 471 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बाढड़ा विधानसभा में 167 स्थानों भवनों में 239 मतदान केन्द्र और 139 स्थानों भवनों में 232 मतदान केन्द्र दादरी विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला के सभी मतदाताओं को अपील की है कि प्रत्येक मतदाता अपना वोट जरूर डालें और भारत के लोकतंत्र को मजबूत करें।