30वीं सब जूनियर बॉ¨क्सग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले
जागरण संवाददाता, भिवानी : स्थानीय तोशाम बाईपास देव नगर स्थित खासा बॉ¨क्सग क्लब में आयोजित की जा
जागरण संवाददाता, भिवानी : स्थानीय तोशाम बाईपास देव नगर स्थित खासा बॉ¨क्सग क्लब में आयोजित की जा रही 30वीं सब जूनियर बॉ¨क्सग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यअतिथि हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री की बहन वीना अरोड़ा व विशिष्ट अतिथि गजेंद्र ¨सह दहिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने इस अवसर पर खिलाड़ियों का परिचय किया।
संघ के प्रधान जितेंद्र पराशर ने प्रतियोगिता के पहले दिन के परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में आशीष हरियाणा से, दिल्ली से उदित, बिहार से लोकेश, पंजाब से मोहित, बिहार से गगनदीप ने विजय हासिल की। 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में आईआरबीएफ से अजय, दिल्ली से अक्षय, आशुतोष, सिक्किम से ¨प्रस, हरियाणा से गणेश ने विजय प्राप्त की। उन्होंने बताया कि 60 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में गोवा से अंकित ने जीत प्राप्त की।
कार्यक्रम में मंच का संचालन केंद्रीय विद्यालय पालुवास की योग शिक्षिका अंजना सोनी ने किया। केंद्रीय विद्यालय पालुवास के छात्रों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया योग की कलाबाजियां दिखाई। पंजाबी गिद्दे के द्वारा पंजाब की खुशबू का अहसास कराया। इंडोवेस्टर्न नृत्य करके कलाकारों ने कार्यक्रम में रंग जमा दिया। प्रदर्शन करने वाले छात्रों में प्राची, साक्षी, अनुज, जिया, सृष्टि, अर्पिता, सोनिया, शिल्पा, अनुष्का व राधिका शामिल थीं। वीना अरोड़ा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहनी चाहिए। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव सुनील खासा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि विभिन्न प्रदेशों से 66 टीमों के लगभग 730 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन महंत वेदनाथ महाराज, महंत अशोक गिरी महाराज व महंत चरणदास महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता सभी खिलाड़ी सेमीफाइनल में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में एकेडमी अध्यक्ष राकेश ठकराल, सुनील ¨सह, कुलदीप जाखड़, प्रमोद राजगढि़या, कप्तान ¨सह तिगड़ानिया, संस्कृत अध्यापिका सुरेश कुमारी, कोच संदीप ओला, कोच सुमित श्योराण, कोच विकास परासर, कोच जगदीप बूरा, कोच मंदीप ढांडा, कोच दीपक मोर, कोच सतीश कुमार, कोच पवन पंघाल व राजेश तिगड़ाना समेत अनेक खेल प्रेमियों ने भाग लिया।