Move to Jagran APP

लोकतंत्र के पर्व को खूबसूरत बनाने में 30 फीसद वोटर नहीं करते सहयोग

2014 के लोकसभा चुनाव में करीब 4 लाख मतदाताओं ने नहीं डाला था वोट पिछले चुनाव की तुलना में

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 12:01 AM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 12:01 AM (IST)
लोकतंत्र के पर्व को खूबसूरत बनाने में 30 फीसद वोटर नहीं करते सहयोग
लोकतंत्र के पर्व को खूबसूरत बनाने में 30 फीसद वोटर नहीं करते सहयोग

2014 के लोकसभा चुनाव में करीब 4 लाख मतदाताओं ने नहीं डाला था वोट

loksabha election banner

पिछले चुनाव की तुलना में करीब 2 लाख वोटर बढ़े

बलवान शर्मा, भिवानी : देश के भविष्य का फैसला हो और करीब 30 फीसद लोग वोट ही नहीं डालें, तो क्या सही उम्मीदवार का चयन संभव है। करीब आधे से ?यादा लोग ही अपने पसंद के सासद का चयन करें तो लोकतंत्र जैसे महापर्व के यज्ञ में आहुति अधूरी रह जाएगी। यदि हम 2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो भिवानी-महेन्द्रगढ़ के 71 फीसद मतदाताओं ने ही मतदान किया था। करीब 30 फीसद वोटरों ने इन चुनाव से दूरी बनाए रखी, जो कि बहुत ही बड़ी संख्या है। इस चुनाव में करीब 4 लाख मतदाताओं ने वोट ही नहीं डाले, जो कि एक बड़ी चिंता का विषय माना जा सकता है। इसी चिंता से निपटने के लिए जिला प्रशासन की स्वीप टीम लगातार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए हुए है।

राजनीति में गलत लोगों के प्रवेश की बात कहकर निंदा तो हर कोई करता दिखाई दे सकता है, लेकिन दुखद विषय यह है कि यह सिर्फ चर्चा करने तक ही सीमित होता है। इस महापर्व के सबसे बड़े हवन में आहुति डालने से गुरेज करना सबसे खूबसूरत लोकतात्रिक सिस्टम के लिए घातक साबित हो सकता है। अब समय आ गया है कि हर मतदाता जागरूक हो और मतदान करे। वोट डालना न केवल जनता का मौलिक अधिकार है, बल्कि यह एक बड़ा कर्तव्य भी है। इस मौलिक कर्तव्य को निभाकर हम देश भक्ति का प्रमाण दे सकते हैं।

बाक्स

2014 के लोकसभा चुनाव में हलका वाइज पोलिंग फीसद

हलका मतदान फीसद

लोहारू 75.34

बाढड़ा 74.25

दादरी 68.27

भिवानी 67.24

तोशाम 76.32

अटेली 68.87

महेन्द्रगढ़ 70.74

नारनौल 68.32

नागल चौधरी 68.71

कुल 71.03 फीसद

बाक्स

करीब 4 लाख मतदाताओं ने नहीं किया था मतदान

2014 के लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 14 लाख 49 हजार 623 थे। इनमें से 10 लाख 29 हजार 716 मतदाताओं ने ही मतदान केंद्र तक जाने की जहमत उठाई थी। शेष करीब चार लाख लोगों ने वोट डाले ही नहीं। 5 लाख 59 हजार 427 पुरुषों व 4 लाख 70 हजार 289 महिला मतदाताओं ने मतदान किया था।

बाक्स

पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ गए करीब दो लाख मतदाता

भिवानी महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में वर्तमान में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 16 लाख 27 हजार 235 हो गई है।

हलका वाइज स्थिति

लोहारू 1,88,830

पुरुष 1,00,369

महिला 88,461

बाढड़ा 1,81,477

पुरुष 96072

महिला 85405

दादरी 1,87,469

पुरुष 99740

महिला 87729

भिवानी 2,09713

पुरुष 1,11026

महिला 98687

तोशाम 2,04185

पुरुष 1,08902

महिला 95283

अटेली 182243

पुरुष 96501

महिला 85742

महेन्द्रगढ़ 188778

पुरुष 99578

महिला 89200

नारनौल 139583

पुरुष 73746

महिला 65837

नागल चौधरी 144957

पुरुष 77806

महिला 67151 मतदाता शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.