Move to Jagran APP

आज सुबह 7 बजे से अपने रूटों चलेंगी भिवानी डिपो की 30 बसें

जागरण संवाददाता भिवानी भिवानी डिपो की बसें 3 जून से अपने रूटों पर दौड़ेंगी। डिपो की 30

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 11:45 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 06:17 AM (IST)
आज सुबह 7 बजे से अपने रूटों चलेंगी भिवानी डिपो की 30 बसें
आज सुबह 7 बजे से अपने रूटों चलेंगी भिवानी डिपो की 30 बसें

जागरण संवाददाता, भिवानी : भिवानी डिपो की बसें 3 जून से अपने रूटों पर दौड़ेंगी। डिपो की 30 बसें अपने मार्गों पर चलने के लिए तैयार हैं। ये बसें सुबह सात बजे से शुरू होंगी। जिस रूट पर सवारी होंगी उस पर पहले बस चलाई जाएगी। प्रत्येक बस में 30 यात्री बैठाए जाएंगे। कम से कम 15 से 20 यात्री होने पर बस अड्डे से रवाना होगी। दिल्ली बार्डर सील होने के चलते फिलहाल डिपो की बसें दिल्ली के लिए नहीं जाएंगी। इन रूटों पर चलेंगी बसें

loksabha election banner

* भिवानी से हरिद्वार

* भिवानी से देहरादून

* भिवानी से रोहतक

* भिवानी से हिसार

* भिवानी से गुरुग्राम

* भिवानी से लोहारू

* भिवानी से नारनौल

* भिवानी से गोहाना

* भिवानी से सतनाली

* भिवानी से दादरी

* इसके अलावा भी किसी दूसरे मार्ग पर यात्रियों की संख्या हुई तो उस पर बस चलाई जाएंगी। टिकट के लिए ऑनलाइन और आफ लाइन की सुविधा

भिवानी डिपो अधिकारियों के अनुसार जो यात्री ऑनलाइन टिकट लेना चाहते हैं उनके लिए ऑनलाइन की सुविधा रहेगी। जो ऑनलाइन नहीं लेना चाहते हैं वे कंडेक्टर से सीधे ऑफलाइन भी टिकट ले सकते हैं। घटाई-बढ़ाई जा सकती है बसों की संख्या

जरूरत के अनुसार बसों की संख्या घटाई-बढ़ाई जा सकती है। हालांकि फिलहाल 30 बसें रूटों पर चलने के लिए तैयार रहेंगी। चालक परिचालकों को अलर्ट किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज सेवा शुरू की जा रही है।

वर्जन्:::::::::::::

भिवानी डिपो से रोडवेज सेवा बुधवार से सुचारू की जा रही है। फिलहाल 30 बसों को अपने रूटों पर चलने के लिए तैयार किया गया है। यात्रियों की संख्या ठीक-ठाक रही तो बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

गुलाब सिंह, महाप्रबंधक

भिवानी डिपो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.