विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चरखी दादरी फायरिंग केस में एनकाउंटर के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता रोहित कातिया के पैर में लगी गोली

Published: Fri, 07 Aug 2026 09:19 PM (IST)

चरखी दादरी में पुलिस थाने के सामने स्कॉर्पियो पर फायरिंग मामले में सीआईए ने तीन साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

चरखी दादरी में पुलिस थाने के सामने स्कॉर्पियो सवारों पर ताबड़तोड गोलियां चलवाने के तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार।

चरखी दादरी में पुलिस थाने के सामने स्कॉर्पियो सवारों पर ताबड़तोड गोलियां चलवाने के तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार।

HighLights

  1. पुलिस थाने के सामने स्कॉर्पियो पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

  2. तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

  3. हमलावर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। शहर में पुलिस थाने के सामने स्कॉर्पियो सवार युवकों पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में दादरी सीआईए ने तीन साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

एक आरोपित रोहित उर्फ कातिया झज्जर जिले के दुबलधन-माजरा गांव का रहने वाला है और पुलिस से मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। वहीं, काबू किए गए दो अन्य साजिशकर्ता प्रीत व युदविंद्र चरखी दादरी जिले के रहने वाले है। तीनों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो पर गोली बरसाने वाले हमलावर अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छह पुलिस टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।

डीएसपी ने बताया कि वीरवार को सिटी पुलिस थाने के सामने तीन युवकों ने काले रंग की स्कॉर्पियो पर कई राउंड फायर किए थे और इस हमले में सात युवक गोली लगने से घायल हुए थे।

घायल युवकों में से तीन कोर्ट से पेशी भुगतकर लौट रहे थे जबकि चार उनके साथ स्कॉर्पियो में सवार थे। धीरज कुमार ने बताया कि इस हमले के बाद पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी. ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमों का गठन किया था।

कलानौर-बौंद रोड पर हुई मुठभेड़

डीएसपी ने बताया कि सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी हमले का मुख्य साजिशकर्ता दुबलधन-माजरा निवासी रोहित उर्फ कातिया फ्रान्क्स बाड़ी में सवार होकर कलानौर से बौंदकलां की तरफ आएगा। इस आधार पर सीआईए ने नाकाबंदी की। आरोपित को जब रुकने का इशारा किया गया तो उसने गाड़ी से नीचे उतरकर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।

हालांकि, गनीमत रही कि गोली सीआईए टीम की गाड़ी के बंपर में जा लगी। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने फायर किया और एक गोली आरोपित के पैर में लग गई। इसके बाद उसे काबू कर लिया गया।