Move to Jagran APP

प्रदर्शन कर 2470 कर्मचारियों ने गिरफ्तारी दी

जागरण संवाददाता,भिवानी : विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Jun 2018 09:12 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jun 2018 09:12 PM (IST)
प्रदर्शन कर 2470 कर्मचारियों ने गिरफ्तारी दी
प्रदर्शन कर 2470 कर्मचारियों ने गिरफ्तारी दी

जागरण संवाददाता,भिवानी : विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर 2470 कर्मचारियों व मजदूरों ने विरोध-प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। मजे की बात तो यह है कि गिरफ्तार कर जेल ले जाने के लिए बुलाई गई रोडवेज बसे खटारा निकली। कर्मचारियों ने पहले धक्का मारकर उन्हें स्टार्ट किया उसके बाद गिरफ्तारी देने के लिए उन में बैठे। गिरफ्तारी के दौरान कर्मचारियों व पुलिस के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। स्थानीय नेहरू पार्क में सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारी जिला प्रधान यादविरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में एकत्रित हुए। प्रदर्शन संचालन मा. सुखदर्शन सरोहा ने किया। कर्मचारी वहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। कर्मचारियों ने सरकार की वायदा खिलाफी अध्यादेश के जरिए हाईकोर्ट के निर्णय से प्रभावित कर्मचारियों की नौकरी बचाने, पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। भारी पुलिस बल ने कर्मचारियों को मैन गेट पर रोकने की कोशिश की। जिसे लेकर पुलिस व कर्मचारियों के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई। लघु सचिवालय पहुंचे 2470 कर्मचारियों ने अपनी सामूहिक गिरफ्तारियां दी। सर्व कर्मचारी संघ के रा?य ऑडिटर सुखदेव ¨सह, रा?य निर्वाचित सदस्य मा. जगरोशन, मा. वजीर ¨सह, सीटू नेता का. ओम प्रकाश ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने घोषणापत्र में पंजाब के समान वेतनमान देने, ठेका प्रथा को समाप्त करने, शिशु भत्ता दोगुना देने, तमाम प्रकार की वेतन विसंगतियों को दूर करने, न्यूनतम वेतनमान 26 हजार रुपए देने का वायदा करके सत्ता में काबिज हुई थी, लेकिन मनोहर सरकार ने कर्मचारियों से किया गया एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। जिसे लेकर कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त है। अगर सरकार ने कर्मचारियों से किए गए वायदे पूरे नहीं किए तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा तमाम विभागों के कर्मचारी हड़ताल करने पर मजबूर होंगे।

loksabha election banner

-----

इन कर्मचारी नेताओं ने दी गिरफ्तारी

गिरफ्तारी देने वालों में मुख्य रूप से जिला वरिष्ठ उप प्रधान नरेंद्र दिनोद, कोषाध्यक्ष धर्मबीर ¨सह भाटी, ब्लॉक भिवानी प्रधान महेंद्र ¨सह बड़ाला, सचिव बलवान दहिया, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र दिनोद, लोहारू ब्लॉक प्रधान विजय जांगड़ा, बहल ब्लॉक प्रधान नरेश सांगवान, सिवानी ब्लॉक प्रधान मा. स?जन, राजेश, तोशाम ब्लॉक प्रधान विनोद माजरा, सचिव महाबीर शर्मा, बवानीखेड़ा ब्लॉक प्रधान चंद्रभान सरोहा, राजबीर, कैरू सचिव राजेश संभ्रवाल सहित अनेक कर्मचारी नेता शामिल है।

-----

तहसीलदार ने मुचलके पर मौके पर ही छोड़ा

तहसीलदार रामनिवास भांभू ने मौके पर ही गिरफ्तार कर्मचारियों के मुचलके भरवा कर उनको रिहा कर दिया। साथ ही तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन को मुख्य मंत्री को भेजा।

--

वाह रे सरकार! खुद मारा रोडवेज को धक्का फिर दी गिरफ्तारी

कर्मचारियों की गिरफ्तारी के लिए 15 बसें लघु सचिवालय बुलाई गई थी। इन अधिकतर बसों की हालत खस्ता थी। कई खटारा बसों को कर्मचारियों ने पहले खुद धक्का मारकर स्टार्ट किया और उसके बाद गिरफ्तारी देने के लिए बस में बैठे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.