यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
22 साल के युवक ने कमरे में गाटर से फंदा लगाकर दी जान
हनुमान गेट निवासी 22 वर्षीय एक युवक ने पिपली वाली जोहड़ी पर अपने प्लाट में बने कमरे के अंदर सोमवार ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भिवानी : हनुमान गेट निवासी 22 वर्षीय एक युवक ने पिपली वाली जोहड़ी पर अपने प्लाट में बने कमरे के अंदर सोमवार शाम को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जैन चौक चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर उनके हवाले कर दिया।
हनुमान गेट निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। उसके तीन लड़के व एक लड़की है। सबसे छोटा बेटा 22 वर्षीय सुमित दिन में पिपली वाली जोहड़ी स्थित प्लाट पर जाने की बात कहकर गया था। काफी समय बाद भी वह नहीं आया तो उसे देखने के लिए प्लाट पर गए। वहां पर सुमित प्लाट में बने कमरे के अंदर छत के गाटर पर फंदे से लटका मिला।
राजेंद्र ने बताया कि सुमित ने कभी किसी तरह की परेशानी के बारे में उन्हें नहीं बताया था। उसने यह कदम क्यों उठाया किसी को नहीं पता। घटना की सूचना जैन चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। चौकी इंचार्ज दशरथ ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
वर्जन :
पुलिस ने मृतक के पिता राजेंद्र के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। मृतक के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने इस मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
दशरथ, पुलिस चौकी इंचार्ज, जैन चौक, भिवानी।
12 ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी
संवाद सहयोगी, तोशाम : ईशरवाल में एक दर्जन के करीब ट्यूबवेलों से अज्ञात चोर बिजली की केबल चोरी कर ले गए। किसानों ने इसकी शिकायत तोशाम पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर लिया है। ईशरवाल निवासी विजय कुमार ने बताया गांव ईशरवाल से कतवार रास्ते पर उसका ट्यूबवेल है और अज्ञात चोर उसके ट्यूबवेल से बिजली की केबल काट कर ले गए। विजय कुमार ने बताया कि यहां आस-पास से लगभग 10 कुओं से केबल चोरी हो गई है। जिसमें सतबीर, महेन्द्र, सुभाष, सुनील, महेन्द्र पुत्र रणधीर, जागेराम, सोमबीर, सूबेसिंह, शुभराम, बलवान आदि के ट्यूबवेल की केबल अज्ञात चोर चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर कर लिया है।
