विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के चरखी दादरी में कार से मिले 18 घरेलू गैस सिलिंडर, ड्राइवर नहीं दिखा पाया दस्तावेज; अरेस्ट

Published: Wed, 16 Sep 2026 03:48 PM (IST)

पुलिस ने चरखी दादरी में चेकिंग के दौरान एक इको गाड़ी से 18 घरेलू खाली गैस सिलिंडर जब्त किए हैं।

इसी इको गाड़ी से बरामद हुए सिलिंडर (जागरण फोटो)

इसी इको गाड़ी से बरामद हुए सिलिंडर (जागरण फोटो)

HighLights

  1. चरखी दादरी में पुलिस ने 18 घरेलू खाली गैस सिलिंडर जब्त किए।

  2. इको गाड़ी चालक विकास दस्तावेज न दिखाने पर गिरफ्तार हुआ।

  3. पुलिस ने ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। शहर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक इको गाड़ी से 18 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। इनमें 11 सिलिंडर भारत गैस कंपनी के और सात सिलिंडर इंडेन गैस कंपनी के हैं।

पुलिस के अनुसार गाड़ी चालक सिलिंडरों से संबंधित कोई दस्तावेज या कागजात पेश नहीं कर सका और पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान गुरुग्राम जिले के पटौदी क्षेत्र निवासी विकास के रूप में बताई।

पुलिस ने गाड़ी और सिलिंडरों को कब्जे में लेकर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां तक कि चालक अपनी पहचान से संबंधित आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं कर पाया।

पुलिस ने बरामद सभी 18 घरेलू गैस सिलिंडरों और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि इको गाड़ी से 18 खाली सिलिंडर पकड़े गए है। गाड़ी सहित चालक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में ईसी एक्ट की कार्रवाई की गई है।