Move to Jagran APP

179 खिलाड़ियों को कैश अवार्ड राशि मिलने का इंतजार खत्म, अगले सप्ताह में मिलेगी राशि

खिलाड़ियों को कैश अवार्ड राशि मिलने का इंतजार अब खत्म होने वाला ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 07:14 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 07:14 PM (IST)
179 खिलाड़ियों को कैश अवार्ड राशि मिलने का इंतजार खत्म, अगले सप्ताह में मिलेगी राशि
179 खिलाड़ियों को कैश अवार्ड राशि मिलने का इंतजार खत्म, अगले सप्ताह में मिलेगी राशि

सुरेश मेहरा, भिवानी : खिलाड़ियों को कैश अवार्ड राशि मिलने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह खिलाड़ियों के बैंक खातों में यह कैश अवार्ड राशि डाल दी जाएगी। उपायुक्त से भी इस मामले में हरी झंडी मिल चुकी है। प्रदेश भर के खिलाड़ियों को यह राशि मिल चुकी है। अब भिवानी के 179 खिलाड़ियों के खातों में दो करोड़ा 23 लाख 75 हजार रुपये की राशि डाली जाएगी। यह राशि वर्ष 2019-20 के उपलब्धियों के आधार पर दी जा रही है।

loksabha election banner

खेल विभाग के अनुसार खिलाड़ियों को अवार्ड राशि मिलनी है उसमें उपलब्धियों के अनुसार 30 हजार रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक की राशि खिलाड़ियों के खाते में डाली जाएगी। इसके लिए भिवानी के 179 खिलाड़ी पात्र हैं जिनके खाते में यह राशि डाली जाएगी। अपने अकाउंट में राशि रखने पर तत्कालीन डीसी ने लगा दी थी रोक :

पिछले दिनों खेल विभाग के खाते में यह राशि जमा करने पर उपायुक्त ने इस पर आब्जेक्शन लगा दिया था। यह भी कहा था विभाग ऐसा नहीं कर सकता। इसलिए यह राशि वापस भेजी जाए। इसके चलते खिलाड़ियों की यह राशि उनके खातों में नहीं डाली जा सकी थी। अब नए उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने खिलाड़ियों के हित को देखते हुए इसे स्वीकृति दे दी है। अब जल्द ही इसे खिलाड़ियों के खातों में डाल दिया जाएगा। बाक्स : भिवानी जिला के 179 खिलाड़ियों की दो करोड़ 23 लाख 75 हजार रुपये की राशि है। यह राशि वर्ष 2019-20 की उपलब्धियों की है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। अब यह राशि खिलाड़ियों के बैंक खातों में बैंक द्वारा डाली जाएगी।

- प्रीतम सिंह, जिला खेल अधिकारी, भिवानी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.