Move to Jagran APP

13 यहूदियों ने अपनाया ¨हदू धर्म, रूस में बनवाएंगे शिव मंदिर

भिवानी के जहरगिरी मंदिर में रूस से आए 13 यहूदियों ने सोमवार को ¨

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 10:53 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 10:53 AM (IST)
13 यहूदियों ने अपनाया ¨हदू धर्म, रूस में बनवाएंगे शिव मंदिर
13 यहूदियों ने अपनाया ¨हदू धर्म, रूस में बनवाएंगे शिव मंदिर

जागरण संवाददाता, भिवानी। भिवानी के जहरगिरी मंदिर में रूस से आए 13 यहूदियों ने सोमवार को ¨हदू धर्म अपना लिया। विदेशों मेहमानों ने बताया कि हिंदू संस्कारों से प्रभावित होकर धर्म को अपनाया है। जल्द ही अपने देश रशिया में जाकर भोलेनाथ का मंदिर बनाकर ¨हदू धर्म व संस्कृति का प्रचार भी करेंगे।

loksabha election banner

आधुनिक युग व चकाचौंध से प्रभावित होकर पाश्चात्य संस्कृति को पसंद करने वाली युवा पीढ़ी के लिए ये रशिया से आए विदेशी मेहमान अनोखा उदाहरण हैं। इन विदेशियों में 7 महिलाएं और 6 पुरुष हैं। जहरगिरी मंदिर के महंत अशोर गिरी ने बताया कि ये लोग काफी समय से भारत आ रहे थे। इन्होंने हमारे पूरे देश के हर धाम को दौरा किया, जिसके बाद हमारे धर्म, संस्कृति के वसुधैव कुटुंभकम व शांति के संदेश से प्रभावित होकर ¨हदू धर्म अपनाया है। उन्होंने बताया कि अब कुछ दिनों बाद ये अपने देश जाकर मंदिर बनाएंगे और हमारे धर्म व संस्कृति का प्रचार करेंगें।

वहीं, यहूदी से ¨हदू बनने इन लोगों ने बताया कि जब वो पांच-छह साल पहले भारत आए तो उस समय गर्मी का मौसम था। उन्होंने यहां अजीब लगा, लेकिन बार-बार आने के बाद वो यहां के मौसम के आदि हो गए। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने यहां की संस्कृति व धर्म का जाना तो बहुत प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने देश में कई मंदिरों व धामों का दौरा कर अंत में ¨हदू धर्म अपनाने का फैसला लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.