Move to Jagran APP

बैंकों का 120 करोड़ का लेनदेन प्रभावित, रोडवेज, बिजली पानी रहा सामान्य

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन सबसे ज्यादा असर बैंकों के लेनदेन

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 11:30 AM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 11:30 AM (IST)
बैंकों का 120 करोड़ का लेनदेन प्रभावित, रोडवेज, बिजली पानी रहा सामान्य
बैंकों का 120 करोड़ का लेनदेन प्रभावित, रोडवेज, बिजली पानी रहा सामान्य

जागरण संवाददाता, भिवानी : राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन सबसे ज्यादा असर बैंकों के लेनदेन पर रहा। जिला के बैंकों में 120 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन प्रभावित रहा। रोडवेज बसें अपने निर्धारित मार्गों पर सामान्य दिनों की तरह चली। बिजली निगम में कुल कर्मचारियों के आधे हड़ताल पर तो रहे पर बिजली आपूर्ति सामान्य रही। पेयजल आपूर्ति भी कुल मिलाकर सामान्य रही। अन्य विभागों में भी हड़ताल कुल मिला कर सामान्य रही। हालांकि हड़ताली कर्मचारियों ने दावा किया कि उनकी हड़ताल सफल रही। भिवानी डिपो और तोशाम सब डिपो में 171 में से 162 बसें चली भिवानी डिपो और तोशाम सब डिपो में 171 में से 162 बसें अपने मार्गों पर चली। भिवानी डिपो की 123 में 115 और तोशाम सब डिपो की सभी 47 बसें विभिन्न रूटों पर चली। सामान्य दिनों की तरह परिवहन सेवा बनी रही। यात्रियों को कहीं किसी प्रकार की परेशानी नजर नहीं आई। यात्रियों को नहीं होने दी परेशानी, आज भी सभी बसें चलेंगी

loksabha election banner

यात्रियों को नहीं होने दी परेशानी

भिवानी डिपो के यातायात प्रबंधक भरत ¨सह परमार ने बताया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन यात्रियों को परेशानी नही होने दी। दूसरे दिन भी सभी बसें अपने मार्गों पर चलेंगी। रोडवेज में हड़ताल का असर नहीं रहा। वैसे भी हर स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार था। हमारी मांग जायज, उनको पूरा किया जाए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ राज्य उप प्रधान नरेंद्र दिनोद ने बताया कि रोडवेज बेड़े में प्राइवेट बसें शामिल नहीं दी जाएंगी। इसका विरोध जारी रहेगा। हड़ताल उनकी कामयाब रही है और 9 जनवरी को भी हमारा विरोध जारी रहेगा। भिवानी डिपो और तोशाम सब डिपो चालक परिचालक हड़ताल पर रहे

कुल चालक 291 27

कुल परिचालक 299 26

भिवानी डिपो में चालक 190 15

भिवानी डिपो में परिचालक 195 23

तोशाम सब डिपो में चालक 101 00

तोशाम सब डिपो में परिचालक 104 03 ------ जनस्वास्थ्य विभाग के 121 कर्मचारी हड़ताल पर रहे जनस्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 509 कर्मचारियों में से 121 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके बावजूद भी पेयजल आपूर्ति सामान्य रही। कार्यालय के काम जरूर प्रभावित रहे। पानी की सप्लाई सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में कुल मिलाकर सामान्य रही। बाहरी कालोनियो में जरूर कुछ दिक्कत आई इसके अलावा कुल मिलाकर सामान्य रहा।

पेयजल आपूर्ति सामान्य रही जनस्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पेयजल आपूर्ति को लेकर हड़ताल के पहले दिन कोई शिकायत नहीं आई। कुल मिलाकर सभी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की गई। एक आध इलाकों में थोड़ी बहुत आपूर्ति प्रभावित हो सकती है बाकी सब सामान्य रहा। जनस्वास्थ्य विभाग में सामान्य रहे हालात जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन होशियार ¨सह ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग में हड़ताल का असर विशेष नहीं रहा। पेयजल आपूर्ति भी सामान्य रही। कुछ आफिसियल वर्क थोड़ा बहुत प्रभावित हो सकता है। 9 जनवरी को भी हालात सामान्य रहेंगे। कर्मचारियों की हड़ताल कामयाब रही

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक क्लेरिकल एसोसिएशन के राज्य प्रधान भरत ¨सह खटाणा ने बताया किजनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पंजाब के समान वेतन, निजीकरण बंद करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने जैसी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। भिवानी में हड़ताल सफल रही।

डिविजन एक में कुल कर्मचारी 226

हड़ताल पर रहे कर्मचारी 79

डिविजन द्वितीय कुल कर्मचारी 283

हड़ताल पर रहे कर्मचारी 42 ------- बिजली फाल्ट की 15 शिकायतें आई जिनमें 9 का किया समाधान बिजली अधिकारियों के अनुसार हड़ताल के पहले दिन 15 शिकायतें आई जिनमें से 9 का समाधान कर दिया गया। इनमें बिचला बाजार एरिया में 6 शिकायतें आई जिनमें से चार का समाधान कर दिया गया। इनमें दो पर अभी काम चल रहा था। नया बाजार क्षेत्र में चार शिकायतें दूरभाष पर नोट कराई गई जिनमें से दो ठीक कर दी गई और दो सायं तक पें¨डग थी। औद्योगिक क्षेत्र में पांच शिकायतें आई उनमें 3 का समाधान कर दिया गया। दो पर अभी काम चल रहा था। कोई बड़ा फाल्ट नहीं रहा। कर्मचारी हड़ताल पर तो रहे पर बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होने दी बिजली निगम भिवानी के अधीक्षक अभियंता एसएस सांगवान ने बताया कि बिजली निगम के करीब आधे कर्मचारी हड़ताल पर तो रहे पर बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होने दी। सब डिविजन वाइज 5-5 वर्कर ठेकेदार से भी लिए गए थे। इसके अलावा 100 के लगभग डीसी रेट पर लगे कर्मियों में से भी काम पर रहे। जेई, अभियंता और कार्यकारी अभियंता हड़ताल पर नहीं रहे। ऐसे में हालात सामान्य रहे।

सर्कल कुल कर्मचारी गैर हाजिर रहे आउट सोर्स कर्मचारी गैर हाजिर रहे

सर्कल आफिस 17 1 10 शून्य

एक्सइएन सिटी 411 241 228 116

एक्सईएन सब अर्बन 263 146 303 29

एक्सईएन दादरी 349 209 338 46

कुल कर्मचारी 1040 597 879 191

------ बैंकों का 120 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन रहा प्रभावित भिवानी जिला में 172 बैंकों में अधिकारियों को छोड़ कर्मचारी हड़ताल पर रहे। ऐसे में एक अनुमान के अनुसार 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन प्रभावित रहा। कर्मचारियों की बात करें तो बैंकों में जिलाभर में 7500 से ज्यादा कर्मचारी हैं जिनमें ज्यादातर हड़ताल पर रहे। इसके चलते बैंकों में आने वाले लोगों को निराशा मिली। 9 जनवरी को भी ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं। एटीएम भी हो गए खाली हड़ताल के चलते एटीएम के सहारे लोगों ने रूपये तो निकाले लेकिन अनेक एटीएम खाली हो गए। 9 जनवरी को हड़ताल के चलते और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हड़ताल से बैंकों का लेनदेन प्रभावित रहा

एलडीएम भिवानी आशा देसाई ने बताया कि बैंकों के अधिकारी हड़ताल में शामिल नहीं पर कर्मचारी हड़ताल पर थे। इसलिए भिवानी जिला का लगभग 100 से 120 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर बैंकों पर दूसरे दिन 9 जनवरी को भी हो सकता है।

शहर में नहीं हुआ कूड़े का उठान, चौपट रही सफाई व्यवस्था शहर की सफाई व्यवस्था हड़ताल के चलते चौपट रही। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। लोगों को इसके चलते परेशानी हुई। 9 जनवरी को भी हालात ऐसे ही बने रहने की संभावना है। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान कमल कांगड़ा ने बताया कि हमारी मांगें जायज हैं और उनको हर हाल में पूरा किया जाए। हमारे कर्मचारी हडताल पर रहे और हड़ताल सफल रही। 9 जनवरी को भी हड़ताल हर हाल में सफल रहेगी। नगर परिषद के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। नप में कर्मचारियों की स्थिति:

कुल सफाई कर्मचारी 173

अस्थाई कर्मचारी 72

कार्यालय स्टाफ कर्मचारी 58 ------

डाक विभाग नहीं नहीं हड़ताल

डाक विभाग भिवानी के सुप्रिंटेंडेंट अजय कुमार ने बताया कि डाक विभाग में जिला में 450 से ज्यादा कर्मचारी हैं। इस विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर नहीं रहे। इसके चलते डाक सेवाएं प्रभावित नहीं रही। लोगों ने डाक विभाग में जरूरी काम निपटाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.