दो ट्रैक्टर ट्रालियों की भिड़ंत में 10 महिलाएं घायल
भिवानी : भिवानी-हिसार सीमा के सटे गांव ¨सधवा-मदन हेड़ी के खेतों में शुक
जागरण संवाददाता, भिवानी : भिवानी-हिसार सीमा के सटे गांव ¨सधवा-मदन हेड़ी के खेतों में शुक्रवार को दो ट्रैक्टर आमने-सामने टकरा गए। दोनों ट्रैक्टरों की भिड़ंत में एक ट्रैक्टर सवार गांव मुंढाल खुर्द निवासी 10 महिलाओं सहित एक दर्जन को चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने घायलों का उपचार आरंभ करके इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
मिली जानकारी के अनुसार गांव मंढाल खुर्द निवासी महिलाएं शुक्रवार को गांव ¨सधवा-मदन हेड़ी के खेतों में काम करने गई थीं। इसी बीच महिलाएं एक खेत का काम खत्म करके दूसरे खेत में ट्रैक्टर-ट्राली से होकर जा रही थी। इसी दौरान सामने से भी एक ट्रैक्टर तीन ट्रालियों के साथ आ रहा था। दोनों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में उनकी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। जिस कारण ट्रैक्टर-ट्राली सवार गांव मुंढाल खुर्द निवासी छोटी देवी, उर्मीला, पूनम, सोनिया, काली, किताबो, उर्मीला, स्विटी, रेनू, गुरमीत को चोटें आईं। इनके अलावा अन्य लोगों को भी चोटें आने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल भिवानी में भर्ती करवाया गया।