आयुष्मान भारत योजना से 10 करोड़ परिवार होंगे लाभांवित : डा. गुप्ता
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन शुक्रवार को
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :
भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन शुक्रवार को जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय अग्रसेन धर्मशाला में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रभारी एवं हिसार विधायक डा. कमल गुप्ता, नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं गोसेवा आयोग चेयरमैन भानीराम मंगला, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, बाढ़डा विधायक सुख¨वद्र मांढ़ी ने शिरकत की।
डा. कमल गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आम जन के हितों का ख्याल रखते हुए प्रत्येक जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को प्रधानमंत्री झारखंड से विश्व की सबसे बड़ी चिकित्सीय योजना आयुष्मान भारत का शुभारंभ करेंगे। इससे भारत के 10 करोड़ परिवार पांच लाख के चिकित्सीय बीमा से लाभान्वित होंगे। हरियाणा में इस स्कीम को पूरे देश में सबसे पहले लागू किया जा चुका है। इसके तहत पूरे प्रदेश में 75 लाख नागरिकों को सीधा फायदा होगा। इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को समृद्ध बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं।
प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी एवं जिला प्रभारी भानीराम मंगला ने प्रदेश संगठन द्वारा तय किए किए सभी ¨बदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कार्यकारिणी द्वारा राजनैतिक प्रस्ताव पारित किया गया। इसका अनुमोदन करते हुए बाढड़ा विधायक सुख¨वद्र मांढी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव डा. किरण कलकल, सोमबीर सांगवान, नृपेंद्र ¨सह, संजय छपारियां, चंद्रपाल सांगवान, सतेंद्र परमार, राजेंद्र, बारूराम, सुनीता दांगी, सतीश शर्मा, मा. टेकचंद, अनिता लुहाच, राजरानी सांगवान, ओमबीर महराणा, मन्नू धनखड़, तेजपाल चौहान, रामनिवास पिचौपा, सपना सैन, सुशीला फौगाट, राजवती काजला, सतबीर, प्रदीप, धर्मचंद सहजलान, डा. महाबीर, संदीप फौगाट, दुष्यंत मिसरी, रोशनलाल, पवन आडवाणी, विजय अग्रवाल, डा. संजीव मड़िया, वेद पूनिया, जगबीर समसपुर, रामकिशन, सत्यवान, कुलवंत फौगाट, राम¨सह, धर्मपाल, जगदीश, मग्गू भी उपस्थित रहे।