Move to Jagran APP

एक ही गांव से लापता युवक-युवती ने किया प्रेम विवाह, पुलिस ने तलाशा

आसौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से दो दिन पहले लापता हुए युवक-युवती ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों को पुलिस ने ढूंढ निकाला। बाद में उन्हें यहां लाकर अदालत में पेश किया गया। जहां पर लड़की ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही। इसके बाद अदालत ने भी उनके विवाह पर मुहर लगा दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 05:56 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 05:56 PM (IST)
एक ही गांव से लापता युवक-युवती ने किया प्रेम विवाह, पुलिस ने तलाशा
एक ही गांव से लापता युवक-युवती ने किया प्रेम विवाह, पुलिस ने तलाशा

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

loksabha election banner

आसौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से दो दिन पहले लापता हुए युवक-युवती ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों को पुलिस ने ढूंढ निकाला। बाद में उन्हें यहां लाकर अदालत में पेश किया गया। जहां पर लड़की ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही। इसके बाद अदालत ने भी उनके विवाह पर मुहर लगा दी।

कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों गांव से दूर अपनी दुनिया बसाने के लिए चले गए। बताया गया है कि गांव से दोनों 10 जनवरी को लापता हुए थे। युवती की उम्र 20 और युवक की उम्र 23 साल है। युवक दिल्ली एमसीडी में नौकरी करता है। लड़की अभी सिलाई सीख रही थी। दो दिन पहले घर से जाने के बाद जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तब परिजनों ने तलाश शुरू की। सभी जगहों पर पता किया गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। बाद में आसौदा थाना पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शादी की नियत से युवती को भगा ले जाने के आरोप में युवक पर केस दर्ज कर लिया। परिजनों को भी पहले से उसी युवक पर शक था। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और दोनों को नजफगढ़ एरिया में ढूंढ लिया। इसके बाद उन्हें यहां लाया गया। इससे पहले दोनों दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर चुके थे। पुलिस को भी उन्होंने शादी की जानकारी दे दी थी। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। जहां मजिस्ट्रेट के समक्ष लड़की के बयान दर्ज किए गए। उसने बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है। दोनों बालिग होने के कारण अदालत ने भी कानूनी रूप से फैसला दिया और युवक के साथ ही युवती को भेजने के निर्देश दिए। इधर एक ही गांव के रहने वाले युवक-युवती द्वारा शादी किए जाने से आसपास के लोग भी हतप्रभ हैं। दोनों एक ही बिरादरी से संबंध रखते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.