सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने डेढ़ साल बाद दम तोड़ा
जागरण संवाददाता बहादुरगढ़ बाइपास के नयागांव चौक पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए गांव गुभाना माजरी के साहिल ने मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया। यह घटना करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। तभी से वह कोमा की स्थिति में था। बहादुरगढ़ सदर पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : बाइपास के नयागांव चौक पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए गांव गुभाना माजरी के साहिल ने मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया। यह घटना करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। तभी से वह कोमा की स्थिति में था। बहादुरगढ़ सदर पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद वारिसों के हवाले कर दिया। नया गांव चौक पर 28 नवंबर 2017 में आइटीआइ के चार छात्रों को ट्रक ने रौंद दिया था। चारों बाइपास के किनारे खड़े हुए थे। इसमें तीन छात्रों विशाल, कृष्णपाल व दीपक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि चौथा साहिल इसमें गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घटना के बाद से ही वह कोमा में था और तभी से उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार की सुबह साहिल ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गौरतलब है कि गांव गुभाना निवासी दीपक, विशाल, कृष्णपाल व साहिल चारों आइटीआइ के छात्र थे। घटना वाले दिन सुबह आइटीआइ जाने के लिए गुभाना से बहादुरगढ़ के लिए निकले थे। जब नया गांव चौक पर खड़े थे। तभी ट्रक की चपेट में आ गए थे।