नहीं सहेंगे सरकार का सौतेला व्यवहार
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : अधिकारों की माग सिरे चढ़ाने के लिए शुक्रवार को बहादुर
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
अधिकारों की माग सिरे चढ़ाने के लिए शुक्रवार को बहादुरगढ़ में जुटे प्रदेश भर के पंचायत समिति चेयरमैनों ने सरकार के प्रति सख्त नाराजगी जताई। हर कोई सरकार पर जमकर बरसा और एकजुटता जताते हुए अपने हक की लड़ाई खुद लड़ने का सामूहिक ऐलान किया। चेयरमैनों ने साफ कहा कि सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, मगर अब इसे नही सहेगे। इस बैठक के मंच से ही प्रदेश स्तरीय संगठन भी खड़ा किया गया। इसके बैनर तले आदोलन होगा।
शहर के गणपति धाम में प्रदेश भर से पंचायत समिति के चेयरमैन और उनके प्रतिनिधि एकत्रित हुए। सभी ने अपनी मागों को लेकर आवाज बुलंद की। एकजुटता और संगठन बनाने पर जोर दिया गया। चेयरमैनों ने कहा कि सरकार द्वारा पंचायत समितियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि पंचायत समितियों को दो करोड़ का सालाना बजट मिलेगा, मगर आज तक यह राशि नहीं मिली। जिला परिषद को 20 करोड़ देने की घोषणा की गई है, मगर पंचायत समिति को 5 करोड़ का भी अधिकार नहीं है।
जींद के चेयरमैन धर्मबीर सिंह ने कहा कि कुछ अधिकारी भ्रष्टाचार संलिप्त है। ऊपर से लेकर नीचे तक सभी को कमीशन चाहिए। बिना कमीशन अधिकारियों की कलम नहीं चलती। ऐसे में प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त कैसे होगा। एक चेयरमैन प्रतिनिधि ने ठेठ हरियाणवीं में यहा तक कहा कि 'सरकार सात हजार रपिये भत्ता दे सै, अपनी जेब तै लोगा नै चा प्याणी पड़ै सै। तैयार किया संगठन इस बैठक के दौरान सभी ने संगठन की पैरवी की। इस पर पंचायत समिति चेयरमैन संघ बनाया गया। बहादुरगढ़ से चेयरपर्सन मोनिका के पति युद्धवीर भारद्वाज को संघ का अध्यक्ष चुना गया। कुछ सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई मगर बहुमत से युद्धबीर के नाम पर मुहर लगी। इसके अलावा संरक्षक व सलाहकार सुरेश मुलौदी, संजय चौहान को उपप्रधान, धर्मबीर बनवाला को महासचिव, प्रवक्ता वीरेद्र छिल्लर, कोषाध्यक्ष वीरेद्र छिल्लर व रवींद्र गुर्जर को मीडिया प्रभारी बना गया। ऐसे में अब पूर्व विधायकों और सरपंचों की एसोसिएशन के बाद पंचायत समिति चेयरमैन संघ की चौधर भी बहादुरगढ़ को मिल गई है। तीनों के प्रधान यही से है। इस बैठक में चेयरमैनों ने बीडीपीओ की एसीआर लिखने, समिति सदस्यों का भत्ता बढ़ाने समेत तमाम माग दोहराई। दो महीने में सामने आएंगे नतीजे : भारद्वाज
चेयरमैन संघ के अध्यक्ष युद्धबीर भारद्वाज ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर अधिकारों के लिए संघर्ष करेगे। सरकार के सामने प्रभावी ढंग से सभी मागे रखेंगे। दो महीने में ही नतीजे दिखेंगे। अगर सरकार मागों को पूरा करने में आनाकानी करेगी तो चेयरमैन व सदस्यों को लेकर बड़ी जनसभा की जाएगी। जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
अंबाला से राम सिंह बराड़, भिवानी से राखी रानी नरेश, फरीदाबाद से भारत भड़ाना, फतेहाबाद से यशवंत माचरा, गुड़गाव से भारती योगेश दायमा, हिसार से पवन खेदड़, झज्जार से रेखा जयप्रकाश, जींद से सुशील नैन, कैथल से बंसीलाल, करनाल से राजेश कादियान, कुरुक्षेत्र से देवी दयाल, महेद्रगढ़ से राजेंद्र यादव अटेली, नूंह से मोहम्मद इरशाद, रेवाड़ी से यशु प्रधान, रोहतक से चाद सिंह कुंडू, सिरसा से वीरेद्र साहू, सोनीपत से राजवीर, यमुनानगर से शशि, चरखीदादरी से राजेंद्र सिंह, पानीपत से बिजेंद्र व पलवल से प्रेम चंद शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।